MGKVP Kabaddi Competition 2026: काशी विद्यापीठ में अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता, कुलपति ने बताया सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

MGKVP Kabaddi Competition 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कबड्डी को भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक बताते हुए छात्रों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना अपनाने का संदेश दिया।

MGKVP Kabaddi Competition 2026: काशी विद्यापीठ में दीक्षोत्सव-2026 के तहत अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, कुलपति ने पारंपरिक खेलों का बताया महत्व

MGKVP Kabaddi Competition 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 48वें दीक्षान्त समारोह के पूर्व आयोजित दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को अंतर संकाय कबड्डी (छात्र एवं छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया।

MGKVP Kabaddi Competition 2026:प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता का माध्यम नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक मूल्यों के विकास का सशक्त आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी और रस्साकशी जैसे पारंपरिक भारतीय खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रतीक हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

MGKVP Kabaddi Competition 2026:कुलपति ने कहा कि ऐसे खेल युवाओं में शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता, सहयोग, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और जीवन में भी इन्हीं मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा के साथ खेल, संस्कृति और सामाजिक दायित्वों से भी जोड़ते हैं।

MGKVP Kabaddi Competition 2026:कार्यक्रम में क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

MGKVP Kabaddi Competition 2026:इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, उप कुलानुशासक प्रो. राकेश कुमार तिवारी एवं डॉ. अम्बरीश राय, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. राधेश्याम राय, डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. किरन सिंह, डॉ. सतीश, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मनोज कुमार, राम लाल, ओंकार नाथ तथा अरिवन्द कुमार सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

MGKVP Kabaddi Competition 2026: दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता ने विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, खेल भावना और भारतीय पारंपरिक खेलों के प्रति जागरूकता का वातावरण तैयार किया। विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *