MGKVP Hostel Admission 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) ने छात्रावास प्रवेश 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। जानिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और शुल्क से जुड़ी पूरी जानकारी।

MGKVP Hostel Admission 2026: काशी विद्यापीठ में छात्रावास आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 20 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
MGKVP Hostel Admission 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रावास प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब मुख्य परिसर के पात्र विद्यार्थी 20 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देशानुसार छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि का विस्तार किया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी छात्रावास सुविधा का लाभ उठा सकें।
MGKVP Hostel Admission 2026: इन विद्यार्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्न कक्षाओं के विद्यार्थी छात्रावास प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं—
स्नातक (UG) द्वितीय वर्ष
स्नातक तृतीय वर्ष
स्नातक चतुर्थ वर्ष
स्नातक पंचम वर्ष
स्नातकोत्तर (PG) द्वितीय वर्ष
पीएच-डी. के छात्र-छात्राएं
इन सभी विद्यार्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर संबंधित छात्रावास के गृहपति या गृहस्वामिनी कार्यालय में 20 जुलाई 2026 तक जमा करना होगा।
MGKVP Hostel Admission 2026: विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करें आवेदन पत्र
छात्रावास प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन पत्र महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
MGKVP Hostel Admission 2026: छात्रावास नियमावली का शपथ पत्र देना होगा
मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से छात्रावास नियमावली डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद नियमावली के अनुरूप 10 रुपये के एफिडेविट या ई-स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र तैयार कर आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
MGKVP Hostel Admission 2026: आवेदन के साथ ये दस्तावेज लगाना जरूरी
छात्रावास प्रवेश आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा—
सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां
सत्र 2026-27 की प्रवेश शुल्क रसीद
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
निवास प्रमाण पत्र
विद्यार्थी का आधार कार्ड
माता-पिता का आधार कार्ड
चार पासपोर्ट आकार के फोटो
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि इनमें से कोई भी आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ संलग्न नहीं होगा, तो आवेदन पत्र स्वतः निरस्त माना जाएगा।
MGKVP Hostel Admission 2026: एकमुश्त जमा करनी होगी छात्रावास और मेस शुल्क
विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रावास में कक्ष आवंटन तभी किया जाएगा, जब विद्यार्थी छात्रावास शुल्क और मेस संचालन हेतु निर्धारित शुल्क एक साथ एकमुश्त जमा करेंगे। शुल्क जमा होने के बाद ही छात्रावास कक्ष आवंटित किया जाएगा।
विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित छात्रावास कार्यालय में जमा कर दें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी और नियमावली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।