MGKVP Gujarat Day Book Launch : काशी विद्यापीठ में गुजरात दिवस कार्यक्रम की पुस्तक का लोकार्पण, कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने दी शुभकामनाएं

MGKVP Gujarat Day Book Launch : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुजरात दिवस कार्यक्रम की स्मारिका पुस्तक का कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम में गुजरात स्थापना दिवस के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों का उल्लेख किया गया।

MGKVP Gujarat Day Book Launch : काशी विद्यापीठ में गुजरात दिवस कार्यक्रम की पुस्तक का लोकार्पण, कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने दी शुभकामनाएं

MGKVP Gujarat Day Book Launch : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों पर आधारित स्मारिका पुस्तक का भव्य लोकार्पण किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कार्यक्रम के समन्वयक, आयोजक मंडल एवं सम्पादक मंडल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

MGKVP Gujarat Day Book Launch : कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

MGKVP Gujarat Day Book Launch : गौरतलब है कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 1 मई को गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुजरात की संस्कृति, परंपरा, इतिहास और सामाजिक जीवन से परिचित कराना था।

MGKVP Gujarat Day Book Launch : गुजरात स्थापना दिवस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रविन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें खेल प्रतियोगिताएं, ‘बापू बाजार’ स्टॉल, साइकिल यात्रा, फैशन शो, कस्तूरबा बालिका विद्यालय में स्वच्छता अभियान तथा स्थानीय मंदिरों का भ्रमण प्रमुख रहे। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रकाशित पुस्तक में गुजरात स्थापना दिवस के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों, गतिविधियों, प्रतिभागियों तथा उनके अनुभवों का विस्तृत विवरण संकलित किया गया है। यह पुस्तक भविष्य में विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी।

MGKVP Gujarat Day Book Launch : पुस्तक लोकार्पण समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, प्रो. संजय, प्रो. वंदना सिन्हा, डॉ. एस. एंजेला सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने वाले ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों को देश की विविध सांस्कृतिक विरासत को निकट से जानने और समझने का अवसर मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *