MGKVP Admission 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बी.कॉम. के 146 और बी.सी.ए. के 103 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। 22 जुलाई को बी.ए. एलएलबी की काउन्सिलिंग होगी। जानें आवश्यक दस्तावेज, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया और प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
MGKVP Admission 2026: काशी विद्यापीठ बी.कॉम. में 146 और बी.सी.ए. में 103 छात्रों का प्रवेश, 22 जुलाई को होगी बी.ए. एलएलबी काउन्सिलिंग
MGKVP Admission 2026: वाराणसी।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत बी.कॉम. एवं बी.सी.ए. की काउन्सिलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। काउन्सिलिंग के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउन्सिलिंग स्थल पर ही विद्यार्थियों को परिचय पत्र (आईडी कार्ड) एवं लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराकर प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया।
MGKVP Admission 2026: प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि बी.कॉम. पाठ्यक्रम में 146 विद्यार्थियों तथा बी.सी.ए. पाठ्यक्रम में 103 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
MGKVP Admission 2026: सभी विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद उन्हें तत्काल परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों में शीघ्र शामिल होने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2026 को बी.ए. एलएलबी पाठ्यक्रम की काउन्सिलिंग शिक्षा शास्त्र संकाय भवन में आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से ई-मेल के माध्यम से काउन्सिलिंग लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 10:30 बजे गेट पास के साथ उपस्थित होना होगा।
MGKVP Admission 2026: इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी
प्रो. कामिल ने बताया कि अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के समय अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी एक-एक स्वप्रमाणित फोटो कॉपी, चार पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटो तथा आरक्षण श्रेणी से संबंधित अद्यतन प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
MGKVP Admission 2026: ऑनलाइन जमा करना होगा प्रवेश शुल्क
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि काउन्सिलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन निर्धारित प्रवेश शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान Paytm, Google Pay, UPI, डेबिट कार्ड सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकेगा।
MGKVP Admission 2026: वेबसाइट पर उपलब्ध है मेरिट सूची
प्रवेश सेल के अनुसार बी.ए. एलएलबी की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा अपना गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाएं भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नियमित रूप से जारी की जा रही हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
MGKVP Admission 2026: काउन्सिलिंग के दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातक स्तरीय काउन्सिलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रोफेशनल स्तरीय काउन्सिलिंग संयोजक प्रो. रमाकान्त सिंह, प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, संदीप कुमार, परशुराम तथा सुरक्षा अधिकारी हेमन्त मिश्र सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।