Kashi Vidyapith Arm Wrestling Team : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की आठ सदस्यीय आर्म कुश्ती टीम ने अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 रजत और 2 कांस्य समेत कुल 4 पदक जीते।

Kashi Vidyapith Arm Wrestling Team : काशी विद्यापीठ की आर्म कुश्ती टीम ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते 4 पदक
Kashi Vidyapith Arm Wrestling Team : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने खेल जगत में विश्वविद्यालय का मान बढ़ाते हुए अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय आर्म कुश्ती (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय की आठ सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में कुल चार पदक अपने नाम किए। इसमें दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। स्वामी विवेकानन्द सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ में आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, तकनीक और शानदार खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न भारवर्गों के खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसमें काशी विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
Kashi Vidyapith Arm Wrestling Team : इन खिलाड़ियों ने दिलाए विश्वविद्यालय को पदक

प्रतियोगिता में रुद्र चतुर्वेदी ने 70 किलोग्राम भारवर्ग के राइट हैंड मुकाबले में रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय को पहली बड़ी सफलता दिलाई। वहीं, सत्यप्रकाश सिंह ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के राइट हैंड मुकाबले में रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा ओम यती ने 100 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए लेफ्ट हैंड और राइट हैंड दोनों मुकाबलों में कांस्य पदक हासिल किए। इस तरह ओम यती ने प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर विश्वविद्यालय की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Kashi Vidyapith Arm Wrestling Team : कोच और टीम मैनेजर ने निभाई अहम भूमिका
विश्वविद्यालय की आठ सदस्यीय टीम के साथ टीम मैनेजर एवं कोच के रूप में डॉ. दिनेश कुमार ने जिम्मेदारी निभाई। वहीं, टीम के प्रभारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह रहे। खिलाड़ियों की इस सफलता में उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Kashi Vidyapith Arm Wrestling Team : कुलपति सहित विश्वविद्यालय परिवार ने दी बधाई
अखिल भारतीय प्रतियोगिता में चार पदक जीतने पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. पिताम्बर दास, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, वित्त अधिकारी हरिशंकर मिश्र और सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही डॉ. राधेश्याम राय, कु. बीना, गनेश कुमार, राम लाल, ओंकार नाथ और अरविन्द कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि काशी विद्यापीठ के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और काशी का नाम रोशन करते रहेंगे।