MGKVP 48th Convocation : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने समीक्षा की। 27 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। 28 जुलाई को आयोजित समारोह में कैप्टन बी.के. त्यागी मुख्य अतिथि होंगे।
MGKVP 48th Convocation : काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह: तैयारियों की समीक्षा, कुलपति ने 27 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
MGKVP 48th Convocation : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 28 जुलाई को आयोजित होने वाले 48वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह को सफल एवं गरिमामय बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीक्षांत समारोह से जुड़ी विभिन्न समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों ने अब तक की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
MGKVP 48th Convocation : बैठक में निमंत्रण पत्र वितरण, मंच व्यवस्था, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, पदक वितरण, अल्पाहार, सभागार प्रबंधन, आवागमन तथा स्वागत-सत्कार सहित सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। कुलपति ने प्रत्येक समिति से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी तैयारियां 27 जुलाई तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
MGKVP 48th Convocation : कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजन होता है। ऐसे में सभी समितियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि विद्यार्थियों, अभिभावकों और विशिष्ट अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अतिथियों के स्वागत, उनके आवागमन, सभागार में बैठने की व्यवस्था तथा कार्यक्रम के संचालन को व्यवस्थित एवं समयबद्ध रखने पर विशेष जोर दिया।
MGKVP 48th Convocation : बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय की पिछले एक दशक की प्रमुख उपलब्धियों को चित्रों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि समारोह में शामिल होने वाले अतिथि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, नवाचार एवं संस्थागत उपलब्धियों से परिचित हो सकें।
MGKVP 48th Convocation : गौरतलब है कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को आयोजित होगा। इस अवसर पर शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक कैप्टन बी.के. त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
MGKVP 48th Convocation : समीक्षा बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, दीक्षांत समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, प्रो. संजय, प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, डॉ. नागेन्द्र सिंह, प्रो. रमाकान्त सिंह, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. आयुष कुमार सहित विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।