MGKVP Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को स्नातक, डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 178 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। 8 अगस्त को छह पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग होगी।
MGKVP Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में 178 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 8 अगस्त को इन छह पाठ्यक्रमों की होगी काउंसिलिंग
MGKVP Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय में आयोजित काउंसिलिंग के दौरान कुल 178 विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के साथ ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।
MGKVP Admission 2026 : प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद प्रवेशित विद्यार्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा किया। शुल्क जमा करने के उपरांत विद्यार्थियों को काउंसिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराया गया। इससे विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद इन आवश्यक दस्तावेजों के लिए अलग से विश्वविद्यालय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
MGKVP Admission 2026 : 8 अगस्त को इन पाठ्यक्रमों की होगी काउंसिलिंग
प्रो. कामिल ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी काउंसिलिंग एंड गाइडेंस, एम.ए. (योग), एम.ए. (आई.आर.पी.एम.), एम.लिब. आई-एससी., एम.ए. (एजुकेशन) तथा एम.ए./एम.एस-सी. (सांख्यिकीय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
MGKVP Admission 2026 : जिन अभ्यर्थियों को 8 अगस्त की काउंसिलिंग के लिए ई-मेल के माध्यम से लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत काउंसिलिंग में शामिल होना होगा। अभ्यर्थियों को ‘गेट पास’ के साथ अपने मूल प्रमाण-पत्रों की एक सेट फोटोस्टेट प्रतियां, स्वयं की चार स्टाम्प साइज फोटो तथा अपनी श्रेणी (कैटेगरी) का अद्यतन प्रमाण-पत्र लेकर उपस्थित होना होगा।
MGKVP Admission 2026 : विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है। काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 10:30 बजे से निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा।
MGKVP Admission 2026 : वेबसाइट पर लगातार देखें प्रवेश संबंधी अपडेट
प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने अभ्यर्थियों से कहा कि प्रवेश एवं काउंसिलिंग से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लगातार प्रदर्शित की जा रही हैं। ऐसे में अभ्यर्थी समय-समय पर वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिस और निर्देशों को देखते रहें, ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न हों।
MGKVP Admission 2026 : प्रवेश प्रक्रिया में अधिकारी एवं शिक्षक रहे मौजूद
काउंसिलिंग के दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, डिप्लोमा स्तरीय काउंसिलिंग संयोजक डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, स्नातक स्तरीय काउंसिलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, स्नातकोत्तर स्तरीय काउंसिलिंग संयोजक प्रो. अखिलेश कुमार यादव सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
MGKVP Admission 2026 : इस दौरान प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरूण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, संदीप कुमार, परशुराम और संजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग करते रहे। विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे भी जारी रहेगी।