Mann Ki Baat 133rd Episode : वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सुना। पीएम ने नागरिक परमाणु कार्यक्रम, जनगणना और वैश्विक शांति पर अपने विचार साझा किए।

Mann Ki Baat 133rd Episode : वाराणसी, 26 अप्रैल। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को रविवार को वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बताए गए विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
Mann Ki Baat 133rd Episode : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भारत के नागरिक परमाणु कार्यक्रम (Civil Nuclear Program) की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विज्ञान और तकनीक को देश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को जनकल्याण से जोड़कर देखा है, जिससे ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में व्यापक लाभ मिला है।
Mann Ki Baat 133rd Episode : इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आगामी जनगणना को लेकर देशवासियों से अपील की कि इसे केवल सरकारी प्रक्रिया न मानकर हर नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने इसे देश के भविष्य की योजना और विकास के लिए बेहद जरूरी बताया।
Mann Ki Baat 133rd Episode : प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए फ्रांस में आयोजित एक प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिता में भारतीय स्कूली छात्राओं द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता देश की नई पीढ़ी की प्रतिभा और क्षमता का प्रतीक है।
Mann Ki Baat 133rd Episode : वहीं, वैश्विक स्तर पर चल रहे संघर्षों, विशेष रूप से पश्चिम एशिया की स्थिति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्व शांति और एकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया को मिलकर शांति और स्थिरता बनाए रखने के प्रयास करने चाहिए।
Mann Ki Baat 133rd Episode : कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जलालीपट्टी वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुना। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कर्दमेश्वर मंडल के कंचनपुर स्थित बूथ संख्या 185 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
Mann Ki Baat 133rd Episode : इसी क्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बूथ संख्या 337 पर, संतोष सोलापुरकर ने बिंदू माधव वार्ड के बूथ संख्या 257 पर तथा शैलेन्द्र मिश्रा ने बूथ संख्या 314 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।