LPG PNG Connection Surrender : PNG कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए LPG कनेक्शन रखना अब मुश्किल, 43,000 से ज्यादा लोगों ने किया सरेंडर। जानें सरकार के नए नियम, कारण और पूरी प्रक्रिया।

LPG PNG Connection Surrender : नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने रसोई गैस की सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने और जरूरतमंदों तक LPG की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 14 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत अब उन परिवारों को LPG कनेक्शन रखने की अनुमति नहीं है, जिनके पास पहले से PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सुविधा उपलब्ध है। सरकार के इस फैसले का सीधा असर लाखों शहरी उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जहां PNG का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।
LPG PNG Connection Surrender : क्यों लिया गया यह फैसला?
सरकार का कहना है कि यह कदम निम्न कारणों से जरूरी था। पश्चिम एशिया में संकट के कारण LPG सप्लाई पर दबाव, सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकना, जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक गैस सिलेंडर पहुंचाना और PNG के उपयोग को बढ़ावा देना आदि कारणों से जरूरी था। सरकार चाहती है कि जिन घरों में पहले से पाइप गैस उपलब्ध है, वे LPG कनेक्शन छोड़ दें ताकि सीमित संसाधनों का सही उपयोग हो सके।

LPG PNG Connection Surrender : कितने लोगों ने किया सरेंडर?
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार अब तक 43,000 से ज्यादा उपभोक्ता LPG कनेक्शन सरेंडर कर चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि यह संख्या आने वाले समय में और बढ़ेगी। अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे घर हैं जिनके पास दोनों कनेक्शन मौजूद हैं।
LPG PNG Connection Surrender : सरकार की नजर आप पर
सरकार अब ऐसे घरों की पहचान कर रही है जहां LPG और PNG दोनों कनेक्शन मौजूद हैं और सब्सिडी का लाभ लिया जा रहा है। तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि PNG उपभोक्ताओं को नया LPG कनेक्शन न दिया जाए। ड्यूल कनेक्शन वालों की निगरानी की जाए।
LPG PNG Connection Surrender : कैसे करें LPG कनेक्शन सरेंडर?

अगर आपके पास PNG कनेक्शन है और आप LPG कनेक्शन सरेंडर करना चाहते हैं, तो दो तरीके हैं- ऑनलाइन प्रक्रिया myPNGD.in पोर्टल पर जाएं, लॉगिन करके आवेदन करें और आवश्यक विवरण भरकर सबमिट करें।
LPG PNG Connection Surrender : ऑफलाइन प्रक्रिया
अपनी गैस एजेंसी पर जाएं, सरेंडर फॉर्म भरें और सिलेंडर और रेगुलेटर जमा करें।
LPG PNG Connection Surrender : क्या होगा अगर नहीं किया सरेंडर?
अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो LPG सब्सिडी बंद हो सकती है। रीफिलिंग रोक दी जाएगी। भविष्य में कनेक्शन निरस्त भी किया जा सकता है।
LPG PNG Connection Surrender : सरकार का यह कदम गैस वितरण को संतुलित करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल है। हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में लोगों को नियमों का पालन करना बाकी है। अगर आपके पास PNG कनेक्शन है, तो समय रहते LPG कनेक्शन सरेंडर करना बेहतर रहेगा।