Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद पं. तारकेश्वर पांडे की 37वीं पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान उनकी जीवनी और भाषणों पर आधारित पुस्तक का विमोचन तथा स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की गई।
Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : काशी विद्यापीठ में स्वतंत्रता सेनानी पं. तारकेश्वर पांडे की पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह, पुस्तक ‘लोकतंत्र की प्रहरी आवाज़’ का विमोचन
Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पुरातन छात्र प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक एवं पूर्व सांसद पंडित तारकेश्वर पांडे (1910–1988) की 37वीं पुण्यतिथि पर गरिमामय स्मृति समारोह का आयोजन किया गया।
Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : कार्यक्रम में उनके जीवन, विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने की। इस अवसर पर पं. तारकेश्वर पांडे की जेल डायरी, भाषणों और जीवनी पर आधारित पुस्तक ‘लोकतंत्र की प्रहरी आवाज़’ का लोकार्पण किया गया।
Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : पुस्तक का संपादन उनके पौत्र एवं एक्सेंचर में वरिष्ठ प्रबंधक राहुल प्रकाश पांडेय ने किया है। पुस्तक में पं. तारकेश्वर पांडे के स्वतंत्रता संग्राम, संसदीय जीवन और सामाजिक चिंतन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संकलित किया गया है।
Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि पंडित सतीश मिश्रा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, वाराणसी विकास प्राधिकरण ने अपने संबोधन में कहा कि पं. तारकेश्वर पांडे का जीवन राष्ट्रसेवा, जनप्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और वैचारिक प्रतिबद्धता से सीख लेनी चाहिए।
Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : पुरातन छात्र प्रकोष्ठ के सचिव डॉ. नागेंद्र कुमार ने पं. तारकेश्वर पांडे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।
Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : कार्यक्रम के दौरान राहुल प्रकाश पांडेय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि पं. तारकेश्वर पांडे की पुण्य स्मृति में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एम.ए. अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम में प्रतिवर्ष स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पहल पं. तारकेश्वर पांडे के शिक्षा, ज्ञान और राष्ट्रनिर्माण संबंधी आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।
Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : समारोह में पुरातन छात्र प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. निशा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशी सिंह एवं बसंत सिंह ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राहुल प्रकाश पांडेय ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. अरविंद राय, पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ, हेमंत राय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, काशी एडवर्टाइजिंग सर्विसेज़, राजेश राय, प्रो. बृजेश सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. आर.के. गौतम, गुरु प्रकाश सिंह, डॉ. रिंकी सिंह, शिवम, गणेश सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों, पूर्व छात्रों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
Tarkeshwar Pandey Memorial Ceremony : कार्यक्रम का समापन पं. तारकेश्वर पांडे के आदर्शों को आत्मसात करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।