Queer Transgender Media Workshop : काशी विद्यापीठ में मीडिया पेशेवरों के लिए क्वीयर-ट्रांसजेंडर अस्मिता आधारित कार्यशाला, समावेशी रिपोर्टिंग पर जोर

Queer Transgender Media Workshop : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और प्रिज्मैटिक फाउंडेशन द्वारा वाराणसी में पहली बार मीडिया पेशेवरों के लिए क्वीयर-ट्रांसजेंडर अस्मिता आधारित कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें समावेशी और संवेदनशील पत्रकारिता पर विशेष जोर दिया गया।

Queer Transgender Media Workshop : काशी विद्यापीठ में पहली बार मीडिया पेशेवरों के लिए क्वीयर-ट्रांसजेंडर अस्मिता आधारित कार्यशाला, समावेशी रिपोर्टिंग पर हुआ संवाद

Queer Transgender Media Workshop : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ट्रांसजेंडर सेल एवं प्रिज्मैटिक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को “पहचानों के साथी” पहल के अंतर्गत मीडिया पेशेवरों के लिए एक विशेष संवादात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बनारस में अपनी तरह की इस अनूठी पहल का उद्देश्य पत्रकारों, संपादकों, कंटेंट क्रिएटर्स एवं अन्य मीडिया कर्मियों का ऐसा सहयोगी नेटवर्क तैयार करना था, जो LGBTQIA+ समुदायों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील, सम्मानजनक और समावेशी रिपोर्टिंग को बढ़ावा दे सके।

कार्यशाला में जेंडर एवं यौन विविधता, LGBTQIA+ समुदायों की पहचान, समावेशी भाषा के प्रयोग, नैतिक पत्रकारिता तथा मीडिया में समुदायों के प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझने का अवसर मिला कि समाचारों, तस्वीरों और सार्वजनिक विमर्श में LGBTQIA+ समुदायों का प्रतिनिधित्व अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किस प्रकार किया जा सकता है।

Queer Transgender Media Workshop : समावेशी शिक्षा और गरिमामय अवसरों के लिए कार्यरत है ट्रांसजेंडर सेल

ट्रांसजेंडर सेल के समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देशन में जुलाई 2023 से ट्रांसजेंडर सेल सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर, क्वीयर एवं अन्य यौनिक पहचान रखने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना, उन्हें गरिमापूर्ण करियर चुनने में सहयोग देना तथा उनके विरुद्ध होने वाले भेदभाव और हिंसा को समाप्त कर समावेशी शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है।

Queer Transgender Media Workshop : उन्होंने कहा कि समाज में जेंडर भूमिकाओं और जेंडर बाइनरी की अवधारणा पितृसत्तात्मक सोच का परिणाम है। ऐसे में स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक जेंडर और यौन विविधता से जुड़े विषयों पर बच्चों और युवाओं को शिक्षित किए जाने की आवश्यकता है, जिससे समाज में संवेदनशीलता और स्वीकार्यता बढ़ सके।

Queer Transgender Media Workshop : जनमत निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका

प्रिज्मैटिक फाउंडेशन के प्रतिनिधि नीति ने कहा कि मीडिया समाज में जनमत निर्माण और सामाजिक दृष्टिकोणों को प्रभावित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। LGBTQIA+ समुदायों के जीवन-अनुभवों, संघर्षों, चुनौतियों और उपलब्धियों को सही संदर्भ एवं सम्मान के साथ प्रस्तुत करना एक समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मीडिया यदि समुदायों को पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर प्रस्तुत करे तो समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रक्रिया को गति मिल सकती है।

Queer Transgender Media Workshop : संवाद से टूटेंगी पूर्वाग्रहों की दीवारें

कार्यक्रम में प्रो. अनुराग कुमार ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के जीवन की चुनौतियों को समझना समाज के लिए आवश्यक है। उनकी चुनौतियाँ घर से शुरू होकर समाज के विभिन्न स्तरों तक फैली होती हैं। अस्मिता की तलाश और सम्मानजनक करियर निर्माण की प्रक्रिया उनके लिए अक्सर जटिल होती है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति बनी-बनाई धारणाओं को तोड़े बिना सार्थक संवाद संभव नहीं है। किसी भी समुदाय की पहचान और अस्मिता को स्वीकार करना ही वास्तविक समावेशिता की दिशा में पहला कदम है।

Queer Transgender Media Workshop : सहभागितापूर्ण गतिविधियों ने बढ़ाई समझ

कार्यशाला के दौरान प्रिज्मैटिक फाउंडेशन से जुड़े टैन ने प्रतिभागियों को “LGBTQIA+ से परिचय”, “शब्दावली बाज़ार”, “हेडलाइन: पास या फेल” तथा “नज़र और नज़रिया” जैसी रोचक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों को मीडिया में प्रयुक्त भाषा, प्रस्तुतीकरण और दृष्टिकोण की बारीकियों को समझने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन रूमान ने किया, जबकि स्वागत वक्तव्य अनामिका ने प्रस्तुत किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में मीडिया पेशेवरों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर समावेशी संवाद की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *