Chandrashekhar Azad Jayanti Kashi : काशी विद्यापीठ में चंद्रशेखर आजाद जयंती पर श्रद्धांजलि, कुलपति ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण का किया आह्वान

Chandrashekhar Azad Jayanti Kashi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विद्यार्थियों से विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में शिक्षा और कौशल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Chandrashekhar Azad Jayanti Kashi : काशी विद्यापीठ में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि, कुलपति ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान का किया आह्वान

Chandrashekhar Azad Jayanti Kashi : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र, महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Chandrashekhar Azad Jayanti Kashi : श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ही नहीं, बल्कि काशी विद्यापीठ के गौरवशाली पुरातन छात्र भी थे। उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि आजाद जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और अंतिम क्षण तक अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकने के बजाय अपने प्रण का पालन किया।

Chandrashekhar Azad Jayanti Kashi : कुलपति ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा और कौशल को केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखें, बल्कि राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होगी। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, प्रतिभा और नवाचार के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

Chandrashekhar Azad Jayanti Kashi : कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला और उपस्थित छात्र-छात्राओं ने देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Chandrashekhar Azad Jayanti Kashi : इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, प्रो. संजय, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. राधेश्याम राय, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. सतीश, राजेश राय, सुरक्षा अधिकारी हेमन्त मिश्र, संजय सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *