UP BEd Entrance Exam 2026 : काशी विद्यापीठ में बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों का निरीक्षण, कुलपति ने दिए सख्त निर्देश

UP BEd Entrance Exam 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी, सीटिंग प्लान और अभ्यर्थियों के लिए पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

UP BEd Entrance Exam 2026 : काशी विद्यापीठ – बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों का कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी ने लिया जायजा

UP BEd Entrance Exam 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

UP BEd Entrance Exam 2026 : इसी क्रम में मंगलवार को कुलपति प्रो. त्यागी ने दूसरे दिन सुधाकर महिला महाविद्यालय, पांडेयपुर तथा श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था एवं सीटिंग प्लान का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

UP BEd Entrance Exam 2026 : कुलपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परीक्षा है, इसलिए इसकी गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

UP BEd Entrance Exam 2026 : भीषण गर्मी को देखते हुए कुलपति प्रो. त्यागी ने अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, बिजली एवं पंखों की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

UP BEd Entrance Exam 2026 : निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय एवं संबंधित महाविद्यालयों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 31 मई को किया जाएगा, जिसके लिए वाराणसी सहित विभिन्न जनपदों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *