Kashi Vidyapith Bakrid Holiday : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने बकरीद का अवकाश 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026 को घोषित किया है। वहीं मनोविज्ञान विभाग में एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट परीक्षा 29 और 30 मई को आयोजित होगी।

Kashi Vidyapith Bakrid Holiday : वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बकरीद के अवकाश की तिथि में बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब बकरीद का अवकाश 27 मई के बजाय 28 मई 2026 को रहेगा। यह निर्णय चन्द्र दर्शन के आधार पर लिया गया है।

Kashi Vidyapith Bakrid Holiday : कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार विश्वविद्यालय की पूर्व घोषित अवकाश सूची में संशोधन किया गया है। इसके तहत 28 मई को विश्वविद्यालय एवं उससे संबंधित कार्यालयों में अवकाश रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को संशोधित अवकाश तिथि की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

Kashi Vidyapith Bakrid Holiday : मनोविज्ञान विभाग में 29 और 30 मई को होगी प्रायोगिक परीक्षा
इसी क्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट परीक्षा 29 और 30 मई को आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने जानकारी दी कि परीक्षा प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगी। विभाग की ओर से छात्रों को समय से उपस्थित होने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी और सभी परीक्षार्थियों को अनुशासन एवं परीक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।