Delhi CM Rekha Gupta Varanasi Visit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। विश्वनाथ धाम का भ्रमण किया और बनारसी चाय, मलाई टोस्ट, कचौड़ी-जलेबी का स्वाद लिया।
Delhi CM Rekha Gupta Varanasi Visit: जन्मदिन पर काशी की आध्यात्मिक यात्रा में रहीं सराबोर
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बाबा विश्वनाथ-काल भैरव का लिया आशीर्वाद, बनारसी स्वाद का भी उठाया आनंद
Delhi CM Rekha Gupta Varanasi Visit: वाराणसी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन रविवार को अपना जन्मदिन काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बीच मनाया। इस अवसर पर उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की भव्यता का अवलोकन किया और बनारस के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया।
Delhi CM Rekha Gupta Varanasi Visit: सुबह लगभग नौ बजे ताज होटल से रवाना होने के दौरान भाजपा महिला मोर्चा वाराणसी महानगर की अध्यक्ष कुसुम पटेल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नम्रता चौरसिया, मंजू सिंह, आरती पाठक, नेहा कक्कड़, उषा सिंह, प्रीति पुरोहित, अनिषा शाही, रीना पात्रों, दीपशिखा, सीमा यादव, उषा परिहार, सुषमा सिंह और मीरा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Delhi CM Rekha Gupta Varanasi Visit: काल भैरव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचीं, जहां क्षेत्रीय पार्षद कनकलता मिश्रा और महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी आरती उतारकर स्वागत किया। मंदिर में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और देश के नागरिकों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।
बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद
काल भैरव मंदिर से दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर में उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर विशेष पूजन किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Delhi CM Rekha Gupta Varanasi Visit: दर्शन के बाद उन्होंने विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का भ्रमण किया। कॉरिडोर की भव्यता, स्वच्छता और आधुनिक स्वरूप को देखकर उन्होंने इसकी मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि काशी का आध्यात्मिक वातावरण हर श्रद्धालु को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
Delhi CM Rekha Gupta Varanasi Visit: बनारसी स्वाद का भी लिया आनंद
धार्मिक दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चौक स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी चाय की दुकान पर बनारसी चाय, मलाई टोस्ट और मक्खन टोस्ट का स्वाद लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल तथा नवरतन राठी भी उनके साथ मौजूद रहे।
Delhi CM Rekha Gupta Varanasi Visit: इसके बाद मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ नदेसर स्थित प्रसिद्ध राम भंडार पहुंचीं, जहां उन्होंने बनारस की पारंपरिक कचौड़ी और जलेबी का आनंद लिया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, आयुष जायसवाल, संतोष सोलापुरकर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Delhi CM Rekha Gupta Varanasi Visit: आस्था, संस्कृति और बनारसी जीवनशैली का मिला संगम
दिल्ली की मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल धार्मिक दर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने काशी की आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय खानपान से भी आत्मीय जुड़ाव प्रदर्शित किया। जन्मदिन के अवसर पर बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन के साथ बनारसी व्यंजनों का स्वाद लेने की उनकी तस्वीरें और कार्यक्रम पूरे दिन चर्चा का विषय बने रहे। उनके इस दौरे ने काशी की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक पहचान और अतिथि सत्कार की परंपरा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई।