BJP Booth President Conference: 22 जुलाई को काशी क्षेत्र की 71 विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

BJP Booth President Conference: भाजपा काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभाओं में 22 जुलाई को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित करेगी। वाराणसी में हुई संयुक्त बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने 2027 चुनाव की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण और डिजिटल बूथ प्रशिक्षण अभियान पर जोर दिया।

BJP Booth President Conference: 22 जुलाई को काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभाओं में होगा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, संगठन मजबूती पर जोर

BJP Booth President Conference: वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में आगामी 22 जुलाई को काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभाओं में विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शनिवार को वाराणसी के गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में जिला एवं महानगर इकाइयों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

BJP Booth President Conference: बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

BJP Booth President Conference: अशोक चौरसिया ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ को अधिक प्रभावी बनाना भाजपा की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से 22 जुलाई को काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी ताकत के बल पर संगठन चुनावी सफलता हासिल करता है।

BJP Booth President Conference: उन्होंने बूथों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में सी श्रेणी के बूथों को बी श्रेणी तथा बी श्रेणी के बूथों को ए श्रेणी में परिवर्तित करना संगठन का पहला लक्ष्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश को दोहराया कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता”। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की पहली जिम्मेदारी अपने बूथ को मजबूत और सक्रिय बनाना है।

BJP Booth President Conference: बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के डिजिटल बूथ प्रशिक्षण अभियान की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन को तकनीक के साथ जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। काशी क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सरल ऐप (Saral App) से जोड़कर डिजिटल प्रशिक्षण पूरा कराया जाए। 

BJP Booth President Conference: डिजिटल रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य के तकनीक-संपन्न, सक्षम और मजबूत संगठन की आधारशिला साबित होगा।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। 

BJP Booth President Conference: पदाधिकारियों से कहा गया कि वे प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का कार्य करें।

बैठक का संचालन जगदीश त्रिपाठी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र पटेल ने प्रस्तुत किया।

BJP Booth President Conference: बैठक में जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, राहुल सिंह, जेपी दुबे, मधुकर चित्रांश, आलोक श्रीवास्तव, अशोक कुमार जाटव, अरविंद पटेल, अभिषेक मिश्रा, साधना वेदांती सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *