Blood Donation Camp Varanasi : वाराणसी में माहेश्वरी क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 165 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह सामाजिक पहल कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगी।

Blood Donation Camp Varanasi : वाराणसी, 13 अप्रैल, “रक्तदान महादान है” — इस भावना को साकार करते हुए माहेश्वरी क्लब, वाराणसी ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 165 यूनिट रक्तदान किया गया, जो कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त (लगभग 450 मिली) से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह न केवल मरीज को जीवन देता है बल्कि उसके पूरे परिवार को टूटने से बचाता है। उन्होंने इस पहल को समाज के प्रति एक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं।
Blood Donation Camp Varanasi : संयुक्त प्रयास से सफल हुआ आयोजन
यह रक्तदान शिविर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से माहेश्वरी क्लब, वाराणसी, रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर, रोटरी क्लब वाराणसी रॉयल, भारत विकास परिषद, वाराणसी सिटी, इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर इन सभी संगठनों के सहयोग से यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा।
Blood Donation Camp Varanasi : चिकित्सकीय टीम का विशेष योगदान
शिविर में शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अभिषेक राय, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. सुनील शाह, जितेंद्र पटेल सहित पूरी मेडिकल टीम ने रक्त संग्रहण और जांच प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
Blood Donation Camp Varanasi : मुफ्त स्वास्थ्य जांच का भी लाभ
शिविर के दौरान रक्तदान के साथ-साथ लोगों को कई निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की गईं, जिनमें शामिल हैं-रक्तचाप (BP) जांच, शुगर टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच, नेत्र परीक्षण इससे लोगों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने का भी अवसर मिला।
Blood Donation Camp Varanasi : नेतृत्व और आयोजन टीम
इस शिविर का नेतृत्व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने किया, जिनमें प्रमुख हैं:
बालकिशन असावा (अध्यक्ष, माहेश्वरी क्लब)
संदीप प्रहलादका (अध्यक्ष, रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर)
संगीता अग्रवाल (अध्यक्ष, इनर व्हील क्लब ग्रेटर)
वरुण मुंदड़ा (अध्यक्ष, रोटरी क्लब वाराणसी रॉयल)
अमित सोनी (अध्यक्ष, भारत विकास परिषद, वाराणसी सिटी)
कार्यक्रम निदेशक रवि सारडा एवं गौरव राठी
Blood Donation Camp Varanasi : रक्तदाताओं का सम्मान
कार्यक्रम में समाजसेवी गौरीशंकर नेवर एवं दीपक माहेश्वरी ने सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र एवं बिल्ला प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
Blood Donation Camp Varanasi : इन लोगों ने किया रक्तदान
इस पुनीत कार्य में अदिति बिसानी, निलेश चांडक, लोकेंद्र करवा, कुशाग्र अग्रवाल, धीरज मल, पवन धूत, राधा सोनी, प्रियंका सारडा, मनीष माहेश्वरी, अलका चांडक, संजय मालू, कविता झवर, सिद्धार्थ लड्ढा, गिरिराज कोठारी, राकेश कचोलिया, सुनीता दरक, संदीप चांडक, आदित्य राठी, समर्थ भूराडिया, अंजू बियानी, किशोर मुंदड़ा, राजेश बाहेती सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
Blood Donation Camp Varanasi : माहेश्वरी क्लब द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर सामाजिक सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस तरह के प्रयास न केवल जरूरतमंदों की जान बचाते हैं बल्कि समाज में सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं।