BJP Protest Against Ajay Rai : भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी और अजय राय का पुतला, पीएम मोदी पर टिप्पणी पर बवाल

BJP Protest Against Ajay Rai : वाराणसी में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी और अजय राय का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की।

BJP Protest Against Ajay Rai : वाराणसी में भाजपा और भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी और अजय राय का फूंका पुतला

BJP Protest Against Ajay Rai : वाराणसी, 25 मई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अजय राय का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहा है और प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम कर रहा है।

BJP Protest Against Ajay Rai : पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में देश विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख हताशा और निराशा में इस प्रकार की बयानबाजी कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी भी नेता के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग देश की जनता की भावनाओं को भी आहत करता है।

BJP Protest Against Ajay Rai : कांग्रेस से मांगी सार्वजनिक माफी

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो भविष्य में भी इस तरह की बयानबाजी का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करते रहेंगे।

BJP Protest Against Ajay Rai : बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, राज्यमंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल, जिलाध्यक्ष अमन सोनकर, योगेश सिंह पिंकू, सोभनाथ मौर्य, राजेश राजभर, सिद्धेश जिंदल, सुयश अग्रवाल, युग तिवारी, विश्वास तुलस्यानी, कृष्णा शर्मा, अजय गुप्ता, अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, विवेक सिंह सोनू, हिमांशु श्रीवास्तव और मिलन केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *