Banaras Hindu University (BHU) में आधी रात बवाल: पानी की समस्या पर छात्रों की पत्थरबाजी, सुरक्षाकर्मी घायल

BHU student protest : वाराणसी के बीएचयू में पानी की समस्या को लेकर छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। पत्थरबाजी में सुरक्षाकर्मी घायल हुए। जानिए पूरी घटना, छात्रों की मांगें और प्रशासन की कार्रवाई।

BHU student protest : उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित Banaras Hindu University (BHU) में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पानी की समस्या को लेकर छात्रों का प्रदर्शन अचानक हिंसक रूप ले बैठा। बिरला-ए छात्रावास से शुरू हुआ विरोध देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गया, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

BHU student protest : कैसे शुरू हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11:30 बजे छात्रावास में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे छात्रावास के वार्डन ने स्थिति संभालने की कोशिश करते हुए तत्काल 75 बोतल पानी की व्यवस्था कराई और सुबह तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र कुछ देर के लिए शांत होकर अपने कमरों में लौट गए।

BHU student protest : अचानक बढ़ा तनाव

हालांकि, थोड़ी देर बाद कुछ छात्र दोबारा बाहर निकल आए और सड़क पर केक काटने लगे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई।

BHU student protest : छत से पत्थरबाजी

स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ छात्र छात्रावास की छत पर चढ़ गए और वहां से पत्थरबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि छात्रों ने हॉस्टल की लाइट भी बंद कर दी, जिससे अंधेरे में हालात और बेकाबू हो गए। यह बवाल करीब 12:30 बजे शुरू हुआ और लगभग 2:15 बजे जाकर शांत हुआ।

BHU student protest : पुलिस की एंट्री

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को बुलाया गया। एसीपी गौरव कुमार तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और माइक के जरिए छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्राक्टोरियल बोर्ड और वार्डन ने भी भावुक अपील करते हुए छात्रों को समझाने की कोशिश की।

BHU student protest : “पानी दो” के नारे

इस दौरान छात्र लगातार “पानी दो” के नारे लगाते रहे। काफी समझाइश और पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

BHU student protest : छात्रों की प्रमुख मांगें

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कई बुनियादी समस्याएं रखीं, जिनमें वाटर कूलर और आरओ की मरम्मत, हॉस्टल में लाइट व्यवस्था सुधार, बाथरूम और शौचालयों की मरम्मत, पानी की टंकी की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करना, कॉमन हॉल (जिम और लाइब्रेरी) की व्यवस्था, नियमित सफाई और
खेल मैदान की मरम्मत शामिल हैं।

BHU student protest : प्रशासन का बयान

एसीपी गौरव कुमार के अनुसार, “पानी की समस्या को लेकर शुरू हुआ विवाद सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी के बाद बढ़ गया था। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।”

Banaras Hindu University जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की घटना न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है, बल्कि छात्रों की बुनियादी समस्याओं के समय पर समाधान की जरूरत को भी उजागर करती है। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इन मांगों पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *