B.Ed Entrance Exam 2026: वाराणसी जिले के 106 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में 88.6 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी और कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
B.Ed Entrance Exam 2026: जिले के 106 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई बी.एड. प्रवेश परीक्षा, 88.6 प्रतिशत रही उपस्थिति

B.Ed Entrance Exam 2026: वाराणसी में दो पालियों में हुई परीक्षा, कुलपति और कुलसचिव ने किया विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण
B.Ed Entrance Exam 2026: वाराणसी। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड.-2026 रविवार को वाराणसी जिले के 106 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और विश्वविद्यालय की निगरानी के चलते सभी केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रही।

B.Ed Entrance Exam 2026: नोडल समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 48,218 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 42,727 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 5,491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 42,730 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 5,488 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में कुल 88.6 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
B.Ed Entrance Exam 2026: परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धीरेन्द्र महिला पीजी कॉलेज, आर.एस. लॉ कॉलेज, गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज, एसएमएस कॉलेज, बीएनएस महिला महाविद्यालय, पद्मावती महिला महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय बीएलडब्ल्यू, सुधाकर महिला महाविद्यालय, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, डॉ. विजय कॉलेज ऑफ फार्मेसी सहित विश्वविद्यालय परिसर स्थित मानविकी संकाय, प्रबंधनशास्त्र संकाय और समाज विज्ञान संकाय के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

B.Ed Entrance Exam 2026: इसी क्रम में कुलसचिव एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता पाण्डेय ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने धीरेन्द्र महिला पीजी कॉलेज, मुकुलारण्यम महाविद्यालय, आर.एस. लॉ कॉलेज, सुधाकर महिला पीजी कॉलेज, घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय तथा विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
B.Ed Entrance Exam 2026: सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय एवं बसमती देवी संकठा प्रसाद महाविद्यालय में नोडल समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय तथा जनपद समन्वयक प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
B.Ed Entrance Exam 2026: प्रो. बंशीधर पाण्डेय ने बताया कि वाराणसी के साथ-साथ नोडल केंद्र से संबद्ध चन्दौली जनपद में भी बी.एड. प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए आयोजक विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, उप-नोडल अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
B.Ed Entrance Exam 2026: उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा का भी विशेष योगदान रहा।