Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्ररत्न बाबू शिवप्रसाद गुप्त की 143वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने उन्हें पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। वक्ताओं ने शिक्षा, पत्रकारिता, स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : भारत रत्न बाबू शिवप्रसाद गुप्त पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं सेवाज्ञ संस्थानम् के संयुक्त तत्वावधान में 143वीं जयंती पर आयोजित हुई संगोष्ठी
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं सेवाज्ञ संस्थानम् के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के संस्थापक ‘राष्ट्ररत्न’ बाबू शिवप्रसाद गुप्त की 143वीं जयंती के अवसर पर रविवार को ‘बाबू शिव प्रसाद गुप्त : शिक्षा, पत्रकारिता और स्वतंत्रता के समन्वित स्वर’ विषय पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधि संकाय के संगोष्ठी कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों तथा विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि बाबू शिवप्रसाद गुप्त केवल महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संस्थापक ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोकनाथ पाण्डेय, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने बाबू शिवप्रसाद गुप्त के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर नष्ट हो जाता है, लेकिन उसके श्रेष्ठ विचार सदैव अमर रहते हैं। बाबू शिवप्रसाद गुप्त आज भी अपनी संस्थाओं, विचारों और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन तथा राष्ट्रीय शिक्षा का ऐतिहासिक केंद्र बताते हुए कहा कि यह संस्थान आने वाली पीढ़ियों को निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : विशिष्ट अतिथि दिनेश पाठक, प्रांत प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने संबोधन में बाबू शिवप्रसाद गुप्त के राष्ट्रनिर्माण, स्वदेशी शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और युवाओं को इसी भावना के साथ समाज एवं देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बाबू शिवप्रसाद गुप्त द्वारा लिखित ‘पृथ्वी प्रदक्षिणा’ पुस्तक का उल्लेख करते हुए कहा कि काशी विद्यापीठ की स्थापना का उद्देश्य ऐसे युवाओं का निर्माण करना था जो देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हों। उन्होंने कहा कि बाबू शिवप्रसाद गुप्त के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की जानी चाहिए।
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : सेवाज्ञ संस्थानम् के राष्ट्रीय सचिव माधव झा ने आगामी राष्ट्रीय आयोजन ‘युवा धर्म संसद–2026’ की रूपरेखा और उद्देश्य से उपस्थित जनों को अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में इस आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बाबू शिवप्रसाद गुप्त की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : प्रतियोगिता में सागर कल्याण ने प्रथम, किशन ने द्वितीय तथा दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मोहित वर्मा, नीलम साहनी, दीपाली, रिया कटियार और विनीत कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सेवाज्ञ संस्थानम् की काशी महानगर सहसंयोजक डॉ. अनुजा त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सोनी शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक आशुतोष त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया।
Babu Shiv Prasad Gupta 143rd Birth Anniversary : संगोष्ठी के माध्यम से वक्ताओं ने बाबू शिवप्रसाद गुप्त के शिक्षा, पत्रकारिता, स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रनिर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।