Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्ररत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त की 143वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित हुई। प्रो. श्रद्धानंद ने उनके जीवन को सत्य और न्याय की यात्रा बताया। समारोह में मेधावियों और उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : सत्य और न्याय की यात्रा था राष्ट्ररत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त का जीवन : प्रो. श्रद्धानंद
Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संस्थापक राष्ट्ररत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त की 143वीं जयंती के अवसर पर रविवार को डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय में मेधा-उद्यमिता अभिनंदन समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं कर्मपथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘राष्ट्ररत्न के दृष्टिकोण में विकसित भारत और युवा पीढ़ी’ रहा, जिसमें शिक्षाविदों, संतों, पत्रकारों, विद्यार्थियों और समाजसेवियों ने भाग लिया।
Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : संगोष्ठी के मुख्य अतिथि हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. श्रद्धानंद ने राष्ट्ररत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, न्याय, राष्ट्रसेवा और त्याग की अद्भुत यात्रा था। उन्होंने कहा कि बाबू शिव प्रसाद गुप्त ने स्वतंत्रता संग्राम में तन, मन और धन से योगदान दिया तथा अपनी दानशीलता के माध्यम से देश की आजादी के आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की।
उन्होंने कहा कि बाबू शिव प्रसाद गुप्त के सहयोग से देशभर में अनेक ऐतिहासिक संस्थाओं और धरोहरों का निर्माण हुआ, जो आज भी उनके राष्ट्रनिर्माण के संकल्प की गवाही देती हैं।
Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अपने द्वार सदैव खुले रखे और नरम तथा गरम दोनों दलों के नेताओं को समान रूप से सहयोग देकर आजादी की लड़ाई को मजबूत किया। जेल जाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की सहायता करना भी उनके जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय रहा। प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि काशी विद्यापीठ उनके नैतिक दान और राष्ट्रवादी शिक्षा दृष्टि का जीवंत प्रतीक है।
Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : युवाओं को इतिहास रचने की सोच विकसित करनी होगी
कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि दिव्यांग पीठ के संस्थापक महामंडलेश्वर कृपानंद महाराज ने कहा कि राष्ट्ररत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त राष्ट्रवादी सोच को धरातल पर उतारने वाले महापुरुष थे। काशी विद्यापीठ, भारत माता मंदिर और मंडलीय अस्पताल जैसी संस्थाएं उनके दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माण की मिसाल हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि केवल इतिहास पढ़ने से नहीं, बल्कि इतिहास रचने की सोच विकसित करने से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। युवा शक्ति ही देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
हिंदी पत्रकारिता को दी नई दिशा
Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : विशिष्ट अतिथि एवं काशी पत्रकारिता संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अत्रि भारद्वाज ने कहा कि बाबू शिव प्रसाद गुप्त ने स्वतंत्रता आंदोलन में मातृभाषा और पत्रकारिता की शक्ति को समझते हुए उसे राष्ट्रजागरण का प्रभावी माध्यम बनाया। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा और नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : राष्ट्ररत्न की विरासत विकसित भारत की नींव : प्रो. शुक्ला
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के प्रतिनिधि प्रो. सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि राष्ट्ररत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने काशी विद्यापीठ को स्वदेशी शिक्षा की सिद्धपीठ के रूप में स्थापित कर राष्ट्रनिर्माण की मजबूत नींव रखी। उनकी विरासत आज भी विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है।
Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : ‘संकल्प दर्पण’ का विमोचन, मेधावियों और उद्यमियों का सम्मान
समारोह के दौरान राष्ट्ररत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त के सम्मान पर आधारित ‘संकल्प दर्पण’ का विमोचन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
राष्ट्ररत्न पथराही उद्यमी सम्मान से रतनदीप गुप्ता, अश्विनी जायसवाल, प्रबोध राय, गोपाल गुप्ता और रत्नेश गुप्ता को सम्मानित किया गया।
Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : वहीं राष्ट्ररत्न मेधा सम्मान से प्रीतम, सलोनी यादव, आयुषी, वत्सल, मोनिका, तेजस्विनी, खुशबू अग्रवाल, पूर्णिमा सेठ, तनीषा गुप्ता, शिवांगी बाजपेयी, हिमांशी रस्तोगी, निर्जला रस्तोगी, साक्षी केशरी, सृष्टि शर्मा, प्रियांशी उपाध्याय, वैष्णवी, नैना एवं अंजलि सहित अनेक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
Babu Shiv Prasad Gupt Birth Anniversary : इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, समाजसेवी देव कुमार, राजू, सुशील गुप्ता योगी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। स्वागत भाषण छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश गुप्ता ने दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन शिवजनक गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अंकित कुमार ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर रामाकांत सिंह, श्याम सेठ, अंकित दूबे, आकाश अग्रहरि, राहुल गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल, रचित गुप्ता, रितेश गुप्ता, निखिल केशरी, विवेक गुप्ता, रवि, अंकित जायसवाल, विशाल गुप्ता, सौरभ सोनकर, शिवम निराला, किशन मौर्य, राहुल भारद्वाज, सैयद सैफ, आनंद सोनकर, दिव्यांशु, सावन सोनकर, आयुष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।