Varanasi Cough Syrup Smuggling Case : वाराणसी में कफ सिरप तस्करी केस- सात और दवा फर्मों के लाइसेंस रद्द, अब तक 19 पर गिरी गाज

Varanasi Cough Syrup Smuggling Case : वाराणसी के 2000 करोड़ रुपये के कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ा एक्शन, सात और दवा फर्मों के लाइसेंस रद्द। अब तक 19 फर्मों पर कार्रवाई, SIT जांच जारी।

Varanasi Cough Syrup Smuggling Case : दो हजार करोड़ रुपये के बहुचर्चित कफ सिरप तस्करी मामले में प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। पुलिस जांच के समानांतर औषधि विभाग ने भी सख्त रुख अपनाते हुए तस्करी से जुड़े सात और दवा फर्मों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 19 दवा फर्मों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं, जबकि शेष 19 फर्मों की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है।

इस हाई-प्रोफाइल मामले ने वाराणसी सहित पूर्वांचल में दवा कारोबार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। औषधि विभाग की जांच में यह सामने आया है कि कई फर्मों ने नियमों को ताक पर रखकर कफ सिरप की सप्लाई की, जिसका इस्तेमाल अवैध तस्करी में किया गया।

Varanasi Cough Syrup Smuggling Case : 38 फर्मों पर शिकंजा, 33 दिनों तक चली गहन जांच

औषधि विभाग ने पुलिस द्वारा नामजद 38 दवा फर्मों को नियमों के कठोर मानकों पर परखा। लगातार 33 दिनों तक चली जांच में आधे से अधिक कारोबारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए। औषधि विभाग के सहायक आयुक्त पीसी रस्तोगी के अनुसार जांच पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप की गई है। शेष 19 दवा फर्मों की जांच अंतिम दौर में है और जल्द ही उनके खिलाफ भी निर्णय लिया जाएगा।”

Varanasi Cough Syrup Smuggling Case : 19 नवंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 19 नवंबर को 26 दवा फर्मों के साथ कफ सिरप तस्करी के कथित मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उसके पिता भोलानाथ प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद जांच के दौरान 12 और दवा कारोबारियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी आरोपी बनाया गया।

Varanasi Cough Syrup Smuggling Case : SIT कर रही नेटवर्क की गहराई से जांच

पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के इस बड़े नेटवर्क में किस आरोपी की भूमिका कितनी गहरी थी। कफ सिरप की खरीद, भंडारण, सप्लाई और अंतरराज्यीय तस्करी के पूरे चेन को खंगाला जा रहा है।

Varanasi Cough Syrup Smuggling Case : शुभम के पिता से फिर होगी पूछताछ

मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोलानाथ प्रसाद से एक बार फिर कमिश्नरेट पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जाएगी। इससे पहले सोनभद्र और जौनपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का मानना है कि अलग-अलग जिलों की पूछताछ से नए और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी जरूरी पूछताछ पूरी होने के बाद कोतवाली में दर्ज मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Varanasi Cough Syrup Smuggling Case : दवा कारोबार पर कड़ा संदेश

इस पूरे मामले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध दवा कारोबार और नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर प्रशासन अब जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहा है। आने वाले दिनों में और भी फर्मों पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *