Rashifal 16 December 2025: आज का राशिफल मेष से मीन तक. जानें धन, करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल, साथ ही शुभ अंक, रंग और उपाय. वाराणसी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य त्रिकालदर्शी डॉ एसबी पाठक के अनुसार 16 दिसम्बर 2025 मंगलवार को सभी राशियों का राशिफल इस प्रकार है-
Rashifal 16 December 2025 : आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों और अवसरों से भरा रहने वाला है, वहीं कुछ जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। करियर, धन, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
♈ मेष राशि (Aries)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। कोई नया विरोधी सक्रिय हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा और दूर रहने वाला कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है। माता-पिता की सेवा और सम्मान से मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। एक के बाद एक खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य से सरप्राइज गिफ्ट मिलने के योग हैं। संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं हटेंगी और घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है, लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश से लाभ के योग हैं, लेकिन बिजनेस पार्टनरशिप में सतर्क रहें। घर के रिनोवेशन या सजावट पर खर्च बढ़ सकता है। माता से किसी बात पर कहासुनी संभव है, संयम बनाए रखें।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

♋ कर्क राशि (Cancer)
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी चिंता दे सकती है। उधारी से जुड़े लेन-देन निपटाने का सही समय है। बुद्धि-विवेक से लिया गया फैसला लाभकारी सिद्ध होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: चावल का दान करें।
♌ सिंह राशि (Leo)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पुरानी गलतियों से सबक लेना जरूरी होगा। बिजनेस में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। संतान किसी बात पर नाराज हो सकती है, उनकी भावनाओं को समझें। नया वाहन खरीदने की संभावना बन रही है।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
♍ कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन तरक्की और उन्नति देने वाला रहेगा। आय में वृद्धि होगी और नए इनकम सोर्स बन सकते हैं। माता-पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा, छात्रों को भी राहत मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
♎ तुला राशि (Libra)
आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा, लेकिन जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। प्रेम जीवन में गलतफहमियों के कारण नाराजगी संभव है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग है।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: गुड़ और चने का दान करें।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी होगा। संतान की पढ़ाई में कमी तनाव दे सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: मरून
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

♐ धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन सोच-समझकर कार्य करने का है। दूसरों के कामों में ज्यादा उलझने से अपनी जिम्मेदारियां प्रभावित हो सकती हैं। बॉस आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करते समय सावधानी रखें। बिजनेस में बदलाव पर विचार संभव है।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: बृहस्पति देव को चने की दाल अर्पित करें।
♑ मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि कराने वाला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके काम पूरे होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना जरूरी है। मकान या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है। उधार देने से बचें।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: भूरा
उपाय: काले तिल का दान करें।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन मिश्रित फल देगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में दूर जा सकता है। विवाह संबंधी बातचीत शुरू हो सकती है। खोई हुई कोई कीमती वस्तु मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा। संतान से खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
उपाय: मां सरस्वती की पूजा करें।
♓ मीन राशि (Pisces)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। पिता से बिजनेस संबंधी उपयोगी सलाह मिल सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो वैवाहिक तनाव बढ़ सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।