Shibu Soren passed away Jharkhand : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक नेता शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में सोमवार सुबह निधन हो गया। उनकी मृत्यु की पुष्टि उनके पुत्र एवं वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है।
उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहाँ वे एक महीने से अधिक समय से इलाज़रत थे। बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक, किडनी की गंभीर समस्या, डायबिटीज और हार्ट बायपास सर्जरी जैसी स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्द व्यक्त करते हुए कहा:
“आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं… आज मैं शून्य हो गया हूँ…”।
जीवन परिचय :
नाम : शिबू सोरेन
आयु: 81 वर्ष
निधन तिथि: 4 अगस्त 2025 (सोमवार), सुबह लगभग 8:56 AM
स्थान: दिल्ली, सर गंगाराम अस्पताल
स्वास्थ्य कारण: लंबे समय से किडनी संबंधी समस्या, ब्रेन स्ट्रोक, डायबिटीज, हार्ट बायपास
पुष्टि: मुख्यमंत्री पुत्र हेमंत सोरेन द्वारा सोशल मीडिया पर
राजनीतिक भूमिका: झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, आदिवासी नेता और JMM के संस्थापक