Vadnagar Kashi Seva Yatra : वडनगर से काशी पहुंचे 500 सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत, पंकज चौधरी बोले- पीएम मोदी का जीवन देशसेवा की प्रेरणा

Vadnagar Kashi Seva Yatra : वडनगर से काशी पहुंचे करीब 500 सेवा यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। पंकज चौधरी ने पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को देशसेवा की प्रेरणा बताया।

Vadnagar Kashi Seva Yatra : वडनगर से काशी पहुंचे 500 सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत, पंकज चौधरी बोले- पीएम मोदी का जीवन देशसेवा की प्रेरणा

Vadnagar Kashi Seva Yatra : वाराणसी, 7 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से काशी पहुंचे करीब 500 सेवा यात्रियों का बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में भव्य अभिनंदन किया गया। सेवा यात्रियों के स्वागत के लिए परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने यात्रियों के माथे पर तिलक लगाकर, पटका ओढ़ाकर और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। डमरू दल की प्रस्तुति और शंखनाद से पूरा परिसर गूंज उठा। वडनगर से काशी तक की यात्रा में शामिल करीब 500 यात्रियों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट (ODOP) का गिफ्ट बैग भी प्रदान किया गया।

Vadnagar Kashi Seva Yatra : पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सेवा यात्रियों और समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं और यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके संबोधन के बाद स्थानीय कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस यात्रा को भाजपा नेताओं ने सेवा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता से जोड़ते हुए इसे देश की सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता का प्रतीक बताया।

Vadnagar Kashi Seva Yatra : ‘पीएम मोदी का जीवन देशसेवा की प्रेरणा’

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश और समाज की सेवा की प्रेरणा देता है। उनके 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन में देश और समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने राज्य को विकास के मॉडल के रूप में स्थापित किया और उसकी दिशा-दशा बदलने का काम किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और आमजन के जीवन में भी कई सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं।

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की सेना का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उनका जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए लगातार प्रेरित करता है।

Vadnagar Kashi Seva Yatra : वडनगर से काशी तक की यात्रा ने दिया एकता का संदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वडनगर से काशी तक की यह यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का अभियान नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प है। यात्रा ने देश की सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि वडनगर और काशी दोनों ही भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे में इन दोनों स्थानों को जोड़ने वाली सेवा यात्रा ने देश की विविधता में एकता की भावना को और मजबूत किया है।

Vadnagar Kashi Seva Yatra : यात्रियों ने साझा किए अपने अनुभव

वडनगर से काशी पहुंचे सेवा यात्रियों ने भी कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए। यात्रियों ने बताया कि वडनगर से काशी तक का सफर उनके लिए अविस्मरणीय रहा। यात्रा के दौरान उन्हें देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को करीब से देखने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। काशी पहुंचने पर जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया, उसके लिए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा परिसर राष्ट्रसेवा और एकजुटता के संदेश से सराबोर रहा।

Vadnagar Kashi Seva Yatra : इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, एमएलसी अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, शैलेन्द्र मौर्या, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, शैलेन्द्र मिश्रा, सुनीता सिंह, पूजा दीक्षित, पूजा पाण्डेय, रानिका जायसवाल, नेहा कक्कड़, किरण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *