25 Sports Car Rally Patna to Kashi : पटना से काशी पहुंची 25 स्पोर्ट्स कारों की रैली, मोदी सरकार की 25 योजनाओं का संदेश

25 Sports Car Rally Patna to Kashi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पटना से काशी तक 25 स्पोर्ट्स कारों की रैली निकाली गई। कारों पर केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर और स्लोगन लगाए गए।

25 Sports Car Rally Patna to Kashi : पटना से काशी पहुंची 25 स्पोर्ट्स कारों की रैली, मोदी सरकार की 25 योजनाओं का दिया संदेश

25 Sports Car Rally Patna to Kashi : वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पटना से वाराणसी तक विशेष कार रैली निकाली गई। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर आयोजित इस रैली में 25 स्पोर्ट्स कारें शामिल हुईं। प्रत्येक कार को केंद्र सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर, स्टीकर और स्लोगन से सजाया गया था। रैली का समापन वाराणसी के बाबतपुर स्थित विलेज रिसोर्ट में हुआ। यहां रैली में शामिल प्रतिभागियों और विभिन्न श्रेणियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

25 Sports Car Rally Patna to Kashi : पटना से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया फ्लैग ऑफ

कार रैली की संयोजक एवं बिहार भाजपा की उपाध्यक्ष डॉ. अमृता भूषण राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत इस रैली का आयोजन किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से कारों को फ्लैग ऑफ कर रैली को रवाना किया। उन्होंने बताया कि रैली में शामिल 25 कारों में से प्रत्येक को केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना की थीम पर सजाया गया था। कारों के माध्यम से महिलाओं, स्वास्थ्य, कृषि, गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

25 Sports Car Rally Patna to Kashi : आयुष्मान से उज्ज्वला और पीएम किसान तक योजनाओं का प्रदर्शन

रैली में शामिल कारों पर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के पोस्टर, स्टीकर और स्लोगन लगाए गए थे। इनमें आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय योजना, जनधन योजना, पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी योजना प्रमुख रहीं। आयोजकों के अनुसार, कारों के जरिए केंद्र सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, फ्लाईओवर और रिंग रोड जैसी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

25 Sports Car Rally Patna to Kashi : डॉ. अमृता भूषण राठौर ने कहा कि सड़क एवं परिवहन से जुड़े विकास कार्यों के कारण पटना से वाराणसी की यात्रा का समय कम हुआ है। उन्होंने बताया कि रैली में शामिल प्रतिभागियों ने काशी पहुंचकर विकास कार्यों की सराहना की। प्रतिभागियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

25 Sports Car Rally Patna to Kashi : 25 कारों के जरिए 25 वर्षों की सेवा को दर्शाने का प्रयास

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि पटना से काशी पहुंची 25 कारें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों की थीम को प्रदर्शित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लंबे समय तक सार्वजनिक पदों पर रहते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं, बेटियों और गरीब परिवारों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए गरीब और जरूरतमंद वर्ग तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने कहा कि काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष आगामी सात अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

25 Sports Car Rally Patna to Kashi : रैली के विजेताओं को किया गया सम्मानित

बाबतपुर स्थित विलेज रिसोर्ट में आयोजित समापन समारोह में कार रैली के प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के अलावा अलग-अलग श्रेणियों में भी पुरस्कार प्रदान किए गए। बेस्ट कार डेकोरेटेड, बेस्ट कपल, बेस्ट ड्राइवर और यंगेस्ट ड्राइवर जैसी श्रेणियों में चयनित विजेताओं को अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

25 Sports Car Rally Patna to Kashi : कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

समापन कार्यक्रम में क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नवरतन राठी, डॉ. राकेश शर्मा, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, प्रबुद्धजन और रैली में शामिल प्रतिभागी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *