Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा – 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 1000 युवा होंगे शामिल

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। 1000 से अधिक युवा 20 मार्गों से 10 राज्यों के 193 जिलों और 1159 गांवों तक पहुंचेंगे।

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा संकल्प से राष्ट्र निर्माण में जुटेगा युवा: डॉ. हेमांग जोशी

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को देश के युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। यात्रा में देशभर के 1,000 से अधिक युवा सेवा यात्री शामिल होंगे।

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा से लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने सोमवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह केवल बाइक यात्रा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा जीवन से प्रेरणा लेकर देश की युवा शक्ति को सेवा, समाज और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन युवाओं के लिए सेवा, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना की प्रेरणादायी यात्रा है। वाराणसी से वडनगर तक की यह यात्रा इसी जीवन दर्शन को युवा शक्ति के संकल्प में बदलने का प्रयास है।

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : दो दिशाओं में निकलेगी सेवा यात्रा

डॉ. हेमांग जोशी ने बताया कि यात्रा एक साथ दो दिशाओं में आयोजित होगी। एक यात्रा वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर की ओर जाएगी। देश के अलग-अलग राज्यों से 1,000 से अधिक युवा इसमें शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य युवाओं को बदलाव का केवल दर्शक बनाना नहीं, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण का सक्रिय सहभागी बनाना है। वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, संघर्ष और प्रारंभिक जीवन की प्रेरणा का प्रतीक है, जबकि वाराणसी उनके वर्तमान लोकसभा क्षेत्र और जनसेवा के महत्वपूर्ण अध्याय का प्रतिनिधित्व करता है। दोनों स्थानों को सेवा के माध्यम से जोड़ना प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा को युवा शक्ति के संकल्प से जोड़ने का प्रतीक है।

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : 20 मार्गों से 10 राज्यों तक पहुंचेगी यात्रा

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा 20 अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरेगी। इन मार्गों के नाम भारत की पवित्र नदियों के नाम पर रखे गए हैं। दोनों दिशाओं में चलने वाली यात्रा 10 राज्यों, 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों तक पहुंचेगी।

यात्रा में तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार और पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से युवा शामिल होंगे। अलग-अलग भाषाओं, क्षेत्रों और संस्कृतियों से आने वाले युवा सेवा के साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। डॉ. जोशी ने कहा कि यह विविधता में एकता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगी।

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : स्वागत फूल-मालाओं से नहीं, सेवा और स्वच्छता से

डॉ. जोशी ने कहा कि यात्रा का प्रत्येक पड़ाव युवाओं के लिए सेवा का अवसर बनेगा। करीब 25 प्रकार की सेवा गतिविधियों के माध्यम से सेवा यात्री स्थानीय समाज से सीधे जुड़ेंगे। इन गतिविधियों में वृक्षारोपण एवं सेवा वाटिका, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान, टीबी मुक्त भारत अभियान, साधु-संत सम्मान, सफाई कर्मचारियों का सम्मान, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जागरूकता जैसी गतिविधियां प्रमुख होंगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का संदेश स्पष्ट है—“स्वागत फूल-मालाओं से नहीं, सेवा और स्वच्छता से होगा।” इसी उद्देश्य से ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल शुरू की गई है। इसके तहत सेवा यात्रियों के किसी स्थान पर पहुंचने से दो दिन पहले स्थानीय भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस पहल के जरिए यात्रा के स्वागत को महज औपचारिकता के बजाय सामाजिक भागीदारी और जनसेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : पवित्र नदियों के जल से जुड़ेगा काशी और वडनगर

यात्रा में आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को भी विशेष महत्व दिया गया है। इसके लिए देश की पवित्र नदियों के जल को यात्रा का महत्वपूर्ण प्रतीक बनाया गया है।

वडनगर से वाराणसी आने वाले सेवा यात्री गुजरात की पवित्र नदियों का जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। वहीं वाराणसी से वडनगर जाने वाले सेवा यात्री उत्तर प्रदेश की पवित्र नदियों का जल लेकर वडनगर स्थित श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : डॉ. जोशी ने कहा कि भारत की नदियां केवल जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि देश की सभ्यता, संस्कृति और आस्था की जीवनधारा हैं। नदियों के जल को यात्रा से जोड़कर सांस्कृतिक एकता, आस्था और सेवा के साझा संकल्प को अभिव्यक्त किया गया है।

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : युवाओं को सेवा से राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के माध्यम से यह संदेश दिया है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज की सेवा और राष्ट्र निर्माण भी है। ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ इसी विचार को देश के युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा जीवन से प्रेरणा लेकर भाजयुमो का प्रयास है कि देश का युवा अपने-अपने क्षेत्र में सेवा को जीवन का हिस्सा बनाए और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से आने वाले युवा जब सेवा के साझा संकल्प के साथ यात्रा करेंगे, तो इससे युवाओं के बीच संपर्क मजबूत होने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के साथ उनका सीधा जुड़ाव भी बढ़ेगा।

Varanasi to Vadnagar Seva Yatra : सेवा यात्रा की टी-शर्ट लॉन्च

पत्रकार वार्ता के अंत में सेवा यात्रियों द्वारा यात्रा के दौरान पहनी जाने वाली विशेष अभियान टी-शर्ट भी लॉन्च की गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के लिए यह विशेष टी-शर्ट तैयार की गई है।

पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल, प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौड़, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, भाजयुमो राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष नवरतन राठी और संतोष सोलापुरकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *