Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu :वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने संगीत नाटक अकादमी रत्न सम्मान से सम्मानित प्रो. चित्तरंजन ज्योतिषी से मुलाकात कर बधाई दी। वहीं विनोद तावड़े को यूपी भाजपा प्रभारी और जगदीश पटेल को सह-प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं।
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu :संगीत नाटक अकादमी रत्न सम्मान से सम्मानित प्रो. चित्तरंजन ज्योतिषी से मिले आयुष मंत्री, दी बधाई
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu :वाराणसी, 18 अगस्त 2026। प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मंगलवार को वाराणसी के कश्मीरीगंज स्थित आवास पहुंचकर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात कलाकार एवं संगीत नाटक अकादमी रत्न सदस्यता सम्मान से सम्मानित प्रो. चित्तरंजन ज्योतिषी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर प्रो. ज्योतिषी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu :हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रो. ज्योतिषी को संगीत नाटक अकादमी रत्न सदस्यता सम्मान प्रदान किए जाने पर डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने अंगवस्त्र, माल्यार्पण, पुष्पवर्षा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu :भारतीय शास्त्रीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान
प्रो. चित्तरंजन ज्योतिषी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में कई दशकों तक साधना, शिक्षण और शोध के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे प्रदर्शन कला संकाय में गायन एवं संगीत विभाग के डीन और विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu :इसके अलावा उन्होंने राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कुलपति के रूप में भी संगीत शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ग्वालियर घराने में संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के साथ उन्होंने बनारस घराने की समृद्ध संगीत परंपरा और उसकी बारीकियों का भी गहन अध्ययन किया।.वर्ष 2023 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी की ओर से ‘अमृत पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu : ‘काशीवासियों के लिए गर्व का विषय’
इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि प्रो. चित्तरंजन ज्योतिषी को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी रत्न सदस्यता सम्मान मिलना समस्त काशीवासियों के लिए गर्व और गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि काशी की समृद्ध कला, संगीत और सांस्कृतिक परंपरा को देश-दुनिया में गौरवान्वित करने वाली है।
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu :इस अवसर पर संजीव सिंह बिल्लू, सिंधु सोनकर, सोमनाथ मौर्य, गौरव राठी, सौरव पाठक, देवेंद्र मिश्रा, मनोज, आकाश, सुमित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu : विनोद तावड़े बने यूपी भाजपा प्रभारी, जगदीश पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu : आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दी बधाई, बोले- 2027 के विजय अभियान को मिलेगी नई गति
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu : वाराणसी, 18 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी और जगदीश पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दोनों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu : डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि विनोद तावड़े और जगदीश पटेल को उत्तर प्रदेश का दायित्व मिलना प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं के पास संगठनात्मक अनुभव और जमीनी स्तर पर कार्य करने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा 2027 के विजय अभियान को नई गति मिलेगी।
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu : राष्ट्रीय पदाधिकारी टीम को भी दी बधाई
आयुष मंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषित पूरी राष्ट्रीय पदाधिकारी टीम को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि अनुभवी और सक्रिय नेतृत्व के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संपर्क को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Ayush Minister Dr Dayashankar Mishra Dayalu : कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने कहा कि संगठन ने योग्य और अनुभवी नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े और जगदीश पटेल के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसका स्वागत किया।