MGKVP PG Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में 222 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 19 अगस्त को एमए इतिहास-समाजशास्त्र व एमएसडब्ल्यू की काउन्सिलिंग

MGKVP PG Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 222 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। 19 अगस्त को एमए इतिहास, एमए समाजशास्त्र और एमएसडब्ल्यू की काउन्सिलिंग होगी।

MGKVP PG Admission 2026 : काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 222 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 19 अगस्त को एमए इतिहास-समाजशास्त्र व एमएसडब्ल्यू की काउन्सिलिंग

MGKVP PG Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मंगलवार को विश्वविद्यालय में आयोजित काउन्सिलिंग के दौरान विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 222 विद्यार्थियों ने काउन्सिलिंग कराकर प्रवेश लिया। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र तथा लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही प्रदान किए गए।

MGKVP PG Admission 2026 : प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु एवं सुविधाजनक बनाने के लिए काउन्सिलिंग स्थल पर ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं। प्रवेशित विद्यार्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा करने के पश्चात परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराया गया।

MGKVP PG Admission 2026 : 19 अगस्त को इन पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग

प्रो. कामिल ने बताया कि 19 अगस्त को एम.ए. इतिहास एवं एम.ए. समाजशास्त्र की काउन्सिलिंग शिक्षा शास्त्र संकाय भवन में आयोजित होगी। वहीं एम.एसडब्ल्यू. (मास्टर ऑफ सोशल वर्क) की काउन्सिलिंग समाज कार्य संकाय में होगी। जिन अभ्यर्थियों को 19 अगस्त की काउन्सिलिंग के लिए ई-मेल के माध्यम से लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित समय पर काउन्सिलिंग स्थल पर उपस्थित होना होगा। 

MGKVP PG Admission 2026 : अभ्यर्थियों को गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण-पत्रों का एक सेट फोटोस्टेट, चार स्टाम्प साइज फोटो तथा अपनी श्रेणी (कैटेगरी) का अद्यतन प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। काउन्सिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 10:30 बजे से निर्धारित स्थान पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

MGKVP PG Admission 2026 : 21 से 23 अगस्त तक खुलेगी करेक्शन विंडो

प्रवेश सेल के उपसमन्वयक ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने आवेदन पत्र में अर्हकारी परीक्षा के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर का अंकपत्र अपलोड नहीं किया है, उन्हें आवेदन में संशोधन का अवसर दिया जाएगा।

MGKVP PG Admission 2026 : इसके लिए विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर 21 से 23 अगस्त 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपनी आईडी से प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अंकपत्र से संबंधित आवश्यक जानकारी अपडेट कर दें।

MGKVP PG Admission 2026 : प्रवेश संबंधी अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें

प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने अभ्यर्थियों से कहा कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। काउन्सिलिंग की तिथियों, पाठ्यक्रमों और अन्य प्रवेश संबंधी सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लगातार प्रदर्शित की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थी केवल विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर ही प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी करें और काउन्सिलिंग की तिथि, समय तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें।

MGKVP PG Admission 2026 : काउन्सिलिंग में अधिकारी एवं शिक्षक रहे मौजूद

काउन्सिलिंग प्रक्रिया के दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातकोत्तर स्तरीय काउन्सिलिंग संयोजक प्रो. अखिलेश कुमार यादव, प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरूण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, संदीप कुमार, परशुराम, संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रवेश पोर्टल: https://mgkvpadmission.samarth.edu.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *