MGKVP Admission Counselling 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के 42 पाठ्यक्रमों में प्रवेश काउन्सिलिंग 21 से 31 अगस्त तक होगी। जानें एमसीए, एमएड, एलएलबी, एलएलएम समेत सभी पाठ्यक्रमों की तारीखें और फीस संबंधी जरूरी निर्देश।
MGKVP Admission Counselling 2026 : काशी विद्यापीठ में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश काउन्सिलिंग 21 से 31 अगस्त तक, जानें पूरा शेड्यूल
MGKVP Admission Counselling 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। विश्वविद्यालय में एम.सी.ए., एम.एड., एलएलबी, एलएलएम, एम.एससी. सहित 42 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउन्सिलिंग 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं।
MGKVP Admission Counselling 2026 : कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि संबंधित पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर काउन्सिलिंग में उपस्थित होना होगा। काउन्सिलिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग स्थल पर बनाए गए काउंटर से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
MGKVP Admission Counselling 2026 : किस दिन किन पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग?
21 अगस्त:
एम.सी.ए., पी.जी.डी.सी.ए. एवं एम.एड. की काउन्सिलिंग होगी।
22 अगस्त:
एलएलबी एवं एलएलएम की काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी।
25 अगस्त:
गंगापुर परिसर में बीएससी एजी एवं एमएससी एजी की काउन्सिलिंग होगी।
27 अगस्त:
सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के साथ एम.ए. उर्दू, एम.टी.टी.एम., एम.ए. गांधी विचार, एम.ए. दर्शनशास्त्र, एम.ए. योग, एम.ए. एजुकेशन, एम.ए. आईआरपीएम, एम.ए. इतिहास (आर्कियोलॉजी), एम.म्यूज. (पेड सीट), एम.लिब. आई-एससी., एम.ए. मास कम्युनिकेशन तथा एम.ए./एम.एससी. गृह विज्ञान की काउन्सिलिंग होगी।
29 अगस्त:
पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग एंड गाइडेंस, डिप्लोमा इन कर्मकांड, एम.ए. संस्कृति, बी.लिब. आई-एससी., एम.एससी. भौतिक विज्ञान, एम.ए./एम.एससी. गणित, एम.एससी. रसायन विज्ञान, एम.ए. पत्रकारिता एवं जनसंचार, एम.ए./एम.एससी. भूगोल तथा एम.एससी. वनस्पति विज्ञान की काउन्सिलिंग होगी।
30 अगस्त:
एम.ए. अर्थशास्त्र, एम.ए. हिंदी, एम.ए. मनोविज्ञान, एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. इतिहास, एम.एस.डब्ल्यू. एवं एम.कॉम. की काउन्सिलिंग होगी।
31 अगस्त:
एम.ए. समाजशास्त्र, एम.ए. राजनीति विज्ञान, एम.एससी. जन्तु विज्ञान, एम.कॉम. तथा एम.एफ.ए. (पेंटिंग, एप्लाइड आर्ट्स एवं स्कल्पचर) की काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी।
MGKVP Admission Counselling 2026 : फीस जमा करना अनिवार्य
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि काउन्सिलिंग के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित काउंटर पर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। तय समय सीमा में फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त माना जाएगा और उसे दोबारा फीस जमा करने अथवा प्रवेश का अवसर नहीं दिया जाएगा।
MGKVP Admission Counselling 2026 : कुलसचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि काउन्सिलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउन्सिलिंग स्थल पर समय से उपस्थित हों।
MGKVP Admission Counselling 2026 :काशी विद्यापीठ में छूटी प्रायोगिक परीक्षाएं 31 अगस्त को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 31 अगस्त 2026 को किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से मनोविज्ञान विभाग में आयोजित होगी। संबंधित विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर विभाग में उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल होना होगा।