Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : काशी विद्यापीठ दीक्षोत्सव 2026: ‘मेरी माँ’ विषय पर भाषण, निबंध, काव्य और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत ‘मेरी माँ’ विषय पर भाषण, निबंध, काव्य और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर मातृत्व के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : काशी विद्यापीठ दीक्षोत्सव 2026: ‘मेरी माँ’ विषय पर भाषण, निबंध, काव्य और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत समाजशास्त्र विभाग एवं महिला अध्ययन केंद्र की ओर से गोद लिए गए पांच गांवों के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरी माँ’ विषय पर भाषण, निबंध, काव्य एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मातृत्व, संस्कार, संवेदनशीलता और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा।

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि मां ममता, त्याग और निस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति होती है। वह प्रत्येक व्यक्ति की पहली गुरु, मार्गदर्शक और जीवन निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और समाज के संस्कारवान नागरिक बनाने में मातृत्व का योगदान अतुलनीय है।

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : इस अवसर पर कुलपति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अपने कार्यालय में स्कूल बैग एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : महिला अध्ययन केंद्र की सदस्य एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने कहा कि मां एक ऐसा पवित्र शब्द है, जिसका संपूर्ण जीवन अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए समर्पित रहता है। मां केवल जन्म देने वाली ही नहीं, बल्कि बच्चों की प्रेरक, संरक्षक और जीवन की पहली शिक्षिका भी होती है। उनके मार्गदर्शन में ही बच्चे अपने जीवन के सर्वोच्च लक्ष्यों को प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह एवं प्रो. प्रीति जायसवाल, निबंध प्रतियोगिता में प्रो. रामाश्रय सिंह एवं डॉ. सौम्या यादव, काव्य प्रतियोगिता में डॉ. अविनाश कुमार सिंह एवं डॉ. जय प्रकाश यादव, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में डॉ. सुमित घोष एवं डॉ. एंजेला निर्णायक रहे।

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : प्रतियोगिताओं में जगतपुर इंटर कॉलेज, मातादीन सुकुल स्मारक इंटर कॉलेज, महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छांव, कम्पोजिट विद्यालय चित्रसेनपुर (सेवापुरी) तथा प्राथमिक विद्यालय टिकरी सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता

भाषण प्रतियोगिता (कक्षा 9-12) में अंशिका सिंह ने प्रथम तथा रीफत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता (कक्षा 6-9) में काव्या जायसवाल प्रथम एवं परी द्वितीय रहीं।

निबंध प्रतियोगिता (कक्षा 9-12) में करिश्मा विश्वकर्मा प्रथम तथा शिवम सरोज द्वितीय रहे।

निबंध प्रतियोगिता (कक्षा 5-8) में अंजली पटेल प्रथम एवं रिया यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।

काव्य प्रतियोगिता (कक्षा 9-12) में जानकी सोनकर प्रथम रहीं, जबकि तराना बानो और श्रीयाजली वर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

काव्य प्रतियोगिता (कक्षा 3-8) में अंकिता पटेल प्रथम, जबकि देविका और सैरीन संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं।

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में अंशिका प्रथम एवं आफरीन द्वितीय रहीं। उच्च प्राथमिक वर्ग में शगुन साहिल प्रथम तथा चांदनी द्वितीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में सपना यादव प्रथम एवं कनक वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जय प्रकाश यादव ने प्रस्तुत किया।

Kashi Vidyapeeth Deekshotsav 2026 : इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. रेखा, अभियंत्रण विभाग के प्रभारी प्रो. राकेश तिवारी, प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, प्रो. रामाश्रय सिंह, प्रो. प्रीति जायसवाल, डॉ. सौम्या यादव, डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ. कविता आर्या, डॉ. सुमित घोष, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह, डॉ. कृष्ण मोहन द्विवेदी, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. संजय कुमार सोनकर, सतीश तिवारी, नंदकिशोर सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *