MGKVP Diksharambh Program 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 25 जुलाई 2026 को नव प्रवेशित स्नातक विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित होगा। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें विश्वविद्यालय की संस्कृति, सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराएंगे।
MGKVP Diksharambh Program 2026 : काशी विद्यापीठ में 25 जुलाई को होगा दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नव प्रवेशित विद्यार्थियों को कुलपति करेंगे संबोधित
MGKVP Diksharambh Program 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई को किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति, परिसर के वातावरण, विभिन्न सुविधाओं, अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था तथा छात्र कल्याण संबंधी गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
MGKVP Diksharambh Program 2026 : दीक्षोत्सव-2026 के समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय ने बताया कि मुख्य दीक्षारम्भ कार्यक्रम अपराह्न 12:30 बजे गांधी अध्ययनपीठ सभागार में आयोजित होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। कुलपति अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे।
MGKVP Diksharambh Program 2026 : उन्होंने बताया कि गांधी अध्ययनपीठ सभागार में बी.कॉम., बी.कॉम. (रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट), बी.एस-सी. (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट), बी.सी.ए., बी.बी.ए., बी.ए. एल-एल.बी., बी.एस.डब्ल्यू. तथा बी.एफ.ए. के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
MGKVP Diksharambh Program 2026 : इसके अलावा बी.एस-सी. एवं बी.एस-सी. (हैंडलूम साइंसेज) के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में आयोजित होगा, जबकि बी.ए. तथा बी.ए. (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए मानविकी संकाय में अलग से दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
MGKVP Diksharambh Program 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि दीक्षारम्भ कार्यक्रम नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल से जोड़ने, विभिन्न विभागों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, छात्र सुविधाओं और परिसर की कार्यप्रणाली से अवगत कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की नियमावली, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा छात्र विकास से जुड़े अवसरों की भी जानकारी दी जाएगी।
MGKVP Diksharambh Program 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर संबंधित संकाय एवं सभागार में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।