MGKVP Tug of War Competition 2026 : काशी विद्यापीठ में रस्साकशी प्रतियोगिता सम्पन्न, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा संकाय बने विजेता

MGKVP Tug of War Competition 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय और छात्रा वर्ग में शिक्षा संकाय विजेता बने। 48वें दीक्षांत समारोह से पहले आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ।

MGKVP Tug of War Competition 2026 : काशी विद्यापीठ दीक्षोत्सव-2026- रस्साकशी प्रतियोगिता में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय और शिक्षा संकाय बने विजेता

MGKVP Tug of War Competition 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 48वें दीक्षांत समारोह से पूर्व आयोजित दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय तथा छात्रा वर्ग में शिक्षा संकाय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, टीम भावना और पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि विकसित करना रहा।

MGKVP Tug of War Competition 2026 : समापन समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि रस्साकशी केवल शक्ति का खेल नहीं, बल्कि यह प्रतिभागियों के बीच आपसी विश्वास, समन्वय और सामूहिक लक्ष्य प्राप्त करने की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस खेल से हाथों, पैरों, कंधों और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है तथा संतुलन और एकाग्रता का भी विकास होता है। ऐसे पारंपरिक खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

MGKVP Tug of War Competition 2026 : प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रभारी अभियंत्रण प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने कहा कि रस्साकशी एक अत्यंत लोकप्रिय पारंपरिक सामूहिक खेल है, जो मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित होती है और विश्वविद्यालय परिसर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

MGKVP Tug of War Competition 2026 : छात्र वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग के फाइनल में शिक्षा संकाय और वाणिज्य संकाय आमने-सामने थे, जिसमें शिक्षा संकाय की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

MGKVP Tug of War Competition 2026 : दो दिवसीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रभारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ. राधेश्याम राय के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंकित राय, अरिहन्त सिंह, आकिग हाशमी और अनुज आर्या ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

MGKVP Tug of War Competition 2026 : समापन अवसर पर डॉ. किरन सिंह, प्रो. निशा सिंह, डॉ. नीरज धनखड़, डॉ. प्रज्ञा, गनेश कुमार, राम लाल, ओंकार नाथ और अरिवन्द कुमार सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

MGKVP Tug of War Competition 2026 : उल्लेखनीय है कि इससे पहले 17 जुलाई को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग के फाइनल में समाज विज्ञान संकाय ने समाज कार्य विभाग को पराजित कर खिताब जीता था, जबकि छात्रा वर्ग में मानविकी संकाय ने शिक्षा संकाय को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया था। दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित इन पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, खेल भावना और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *