Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वाराणसी दौरे के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए, दशाश्वमेध घाट पर विश्वविख्यात गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का पूजन किया। एयरपोर्ट से घाट तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने काशी में टेका मत्था, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हुईं भावविभोर, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर दिल्लीवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी कामना
Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: वाराणसी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर काशी पहुंचीं। अपने प्रथम वाराणसी प्रवास के दौरान उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन, विश्वविख्यात गंगा आरती में सहभागिता और मां गंगा के पूजन के माध्यम से काशी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। एयरपोर्ट से लेकर दशाश्वमेध घाट तक उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक अंदाज में अभिनंदन किया।
Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान आयुष जायसवाल, शैलेष पांडेय, उत्तम ओझा, विपिन सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: ‘बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने आई हूं’
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने और दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना करने वाराणसी आई हैं। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे और भारत निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: महिला मोर्चा ने त्रिशूल भेंट कर किया सम्मान
एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया। उन्हें त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपराजिता सोनकर, कुसुम पटेल, आयुषी श्रीमाली, विनीता सिंह, सुनीता सिंह, सुरेखा सिंह, पूजा दीक्षित और पूजा पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: एयरपोर्ट के बाहर भाजपा महिला मोर्चा वाराणसी जिला की अध्यक्ष विनीता सिंह के नेतृत्व में भी मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान किरण मिश्रा, ममता राय, डॉ. आहुति सिंह, सोनिया जैन, सविता सिंह, सुधा रानी, स्वाती मिश्रा और स्नेहा श्रीवास्तव सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।
Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: नमो घाट से क्रूज के जरिए पहुंचीं दशाश्वमेध घाट
वाराणसी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। गंगा की लहरों के बीच नौकायन करते हुए उन्होंने काशी के ऐतिहासिक घाटों की भव्यता और स्वच्छता का अवलोकन किया। यात्रा के दौरान उन्होंने घाटों के इतिहास, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा काशी के संरक्षण और विकास कार्यों की सराहना की।
Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: गंगा आरती में दिखी गहरी आस्था
दशाश्वमेध घाट पहुंचकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपरिवार मां गंगा का विधि-विधान से पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर देश तथा दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने विश्वविख्यात गंगा आरती में पूरे श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। आरती के दौरान मुख्यमंत्री कई बार ‘हर-हर गंगे’ और ‘मां गंगा की जय’ का उद्घोष करती नजर आईं। घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भी उनका अभिवादन किया। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: गंगा सेवा निधि ने किया सम्मानित
गंगा आरती के उपरांत गंगा सेवा निधि की ओर से सुशांत मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने गंगा में नौका विहार का आनंद लिया।
Delhi CM Rekha Gupta in Varanasi: इस अवसर पर आयुष जायसवाल, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, पूजा पांडेय सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।