Varanasi Gaushala News : वाराणसी- गौशालाओं की लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, सचिव निलंबित और ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने के निर्देश

Varanasi Gaushala News : वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गौशालाओं की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। भिटकुरी गौ-संरक्षण केंद्र के खराब संचालन पर सचिव के निलंबन, ग्राम प्रधान के प्रशासनिक अधिकार सीज करने और घटिया निर्माण पर एफआईआर के निर्देश दिए।

Varanasi Gaushala News : वाराणसी में गौशालाओं की व्यवस्था पर डीएम का सख्त रुख, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

Varanasi Gaushala News : वाराणसी। जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद की प्रत्येक गौशाला में गोवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त छाया, शेड तथा बीमार पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

Varanasi Gaushala News : जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री स्तर से निराश्रित गोवंशों के संरक्षण की नियमित समीक्षा की जा रही है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गौशालाओं का संचालन पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

Varanasi Gaushala News : नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और पशु चिकित्साधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान बरसात और मौसम को देखते हुए गोवंशों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक गो आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और पशु आहार उपलब्ध रहे तथा स्वच्छ पेयजल और छाया की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न हो।

Varanasi Gaushala News : भिटकुरी गौ-संरक्षण केंद्र की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी

समीक्षा बैठक के दौरान बृहद गौ-संरक्षण केन्द्र, भिटकुरी (सेवापुरी) के संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित करने तथा ग्राम प्रधान के प्रशासनिक अधिकार सीज करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी सेवापुरी और जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। डीएम ने कहा कि गोवंशों के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi Gaushala News : घटिया निर्माण पर एफआईआर के आदेश

बैठक में ग्राम सत्तनपुर में निर्माणाधीन बृहद गोवंश आश्रय स्थल के कार्यों की भी समीक्षा की गई। जांच में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग और मानकों की अनदेखी की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर के निलंबन की कार्रवाई करने के साथ-साथ संबंधित ठेकेदार और प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।

Varanasi Gaushala News : गोवंश संरक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने दोहराया कि निराश्रित गोवंशों का संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी गौशाला में पशुओं के चारा, पानी, उपचार या रखरखाव में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *