Kashi Vidyapith NEP 2020 Refresher Program : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 6 से 18 जुलाई तक मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं शैक्षिक सुधार विषय पर 12 दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें 15 राज्यों के 220 शिक्षक भाग लेंगे।
Kashi Vidyapith NEP 2020 Refresher Program : काशी विद्यापीठ में 6 जुलाई से शुरू होगा 12 दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर होगा मंथन
Kashi Vidyapith NEP 2020 Refresher Program : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र (MMTTC) की ओर से ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति : 2020 एवं शैक्षिक सुधार’ विषय पर 12 दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन 6 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के विभिन्न आयामों, शैक्षिक सुधारों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है।
Kashi Vidyapith NEP 2020 Refresher Program : मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ला उपस्थित रहेंगे।
Kashi Vidyapith NEP 2020 Refresher Program : उद्घाटन दिवस के प्रथम तकनीकी सत्र में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुक्त एवं दूरस्थ अधिगम और अनुसंधान निदेशक प्रो. बी.सी. महापात्रा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान देंगे। वहीं, दूसरे सत्र में श्री सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन एक्सीलेंस, कलबुर्गी (कर्नाटक) की निदेशक प्रो. मिनाक्षी बिस्वाल शिक्षण प्रणाली में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अपने विचार साझा करेंगी।
Kashi Vidyapith NEP 2020 Refresher Program : 15 राज्यों के 220 शिक्षकों ने कराया पंजीकरण
रिफ्रेशर कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के 15 राज्यों से 220 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसके अलावा 11 राज्यों के 20 से अधिक विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकी सत्रों में सहभागिता के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। इससे कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान और अनुभव साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
Kashi Vidyapith NEP 2020 Refresher Program : नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा विशेष जोर
प्रो. रमाकान्त सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 केवल एक नीति दस्तावेज नहीं, बल्कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नया स्वरूप देने वाली दूरदर्शी पहल है। इसका उद्देश्य ऐसा शैक्षिक ढांचा विकसित करना है जो समग्र, शिक्षार्थी-केंद्रित, बहुविषयक, भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप हो।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सक्रिय भूमिका के बिना राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं।
Kashi Vidyapith NEP 2020 Refresher Program : शिक्षकों को मिलेगा अनुभव एवं कौशल आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण
कार्यक्रम के सह-समन्वयक डॉ. ध्यानेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस 12 दिवसीय रिफ्रेशर कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को अनुभव आधारित, कौशल आधारित और समझ पर आधारित शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराया जाएगा। इससे शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता में वृद्धि होगी और वे नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी एवं नवाचारी शिक्षण उपलब्ध करा सकेंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, नवाचार और शिक्षकों के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।