MGKVP Admission 2026: 6 जुलाई को बीए मास कम्युनिकेशन व बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट की काउन्सिलिंग, जानें जरूरी दस्तावेज

MGKVP Admission 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 6 जुलाई 2026 को बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन एवं बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट की प्रवेश काउन्सिलिंग होगी। जानें आवश्यक दस्तावेज, समय, शुल्क भुगतान प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश।

MGKVP Admission 2026: काशी विद्यापीठ में 6 जुलाई को बीए (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन और बीकॉम रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट की प्रवेश काउन्सिलिंग

MGKVP Admission 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) के मुख्य परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया लगातार जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 जून से शुरू हुई प्रवेश काउन्सिलिंग 23 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसी क्रम में 06 जुलाई (सोमवार) को बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) इन मास कम्युनिकेशन तथा बी.कॉम. रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी।

MGKVP Admission 2026: प्रवेश सेल की उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग वाणिज्य एवं प्रबन्ध शास्त्र संकाय में आयोजित होगी। जिन अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से ई-मेल के माध्यम से काउन्सिलिंग लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 10:30 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

MGKVP Admission 2026: ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे काउन्सिलिंग के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं—

विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया गेट पास

सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र

सभी प्रमाण पत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित फोटो कॉपी

दो स्टाम्प साइज फोटो

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अद्यतन श्रेणी प्रमाण पत्र, अन्य आवश्यक दस्तावेज, यदि लागू हों।

MGKVP Admission 2026: प्रो. कामिल ने बताया कि संबंधित पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट की जांच करने के साथ गेट पास भी डाउनलोड कर सकते हैं।

MGKVP Admission 2026: उसी दिन ऑनलाइन जमा करनी होगी प्रवेश शुल्क

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि काउन्सिलिंग पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क का भुगतान यूपीआई, गूगल पे, पेटीएम, डेबिट कार्ड तथा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। निर्धारित समय पर शुल्क जमा नहीं करने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

MGKVP Admission 2026: बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी ऑपरेशन्स में 39 प्रवेश

प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने जानकारी दी कि शनिवार को बीएससी इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी ऑपरेशन्स पाठ्यक्रम के छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग भी सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई। इस पाठ्यक्रम में अब तक कुल 39 अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया है।

MGKVP Admission 2026: वेबसाइट पर नियमित नजर रखने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। प्रवेश काउन्सिलिंग से संबंधित सूचना केवल ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी अपना ई-मेल और मोबाइल नियमित रूप से जांचते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *