Kashi Vidyapith Entrance Exam 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के लिए बी.बी.ए., बी.सी.ए. और बी.पी.एड. की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 2049 अभ्यर्थियों में से 1647 उपस्थित रहे, जबकि 402 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में पहली बार बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई।
Kashi Vidyapith Entrance Exam 2026 : काशी विद्यापीठ में तीन व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 402 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Kashi Vidyapith Entrance Exam 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सोमवार को तीन व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।
Kashi Vidyapith Entrance Exam 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। इस दौरान कुल 2049 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1647 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 402 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
Kashi Vidyapith Entrance Exam 2026 : कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर स्थित मानविकी संकाय और समाज विज्ञान संकाय में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई।
Kashi Vidyapith Entrance Exam 2026 : दो पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा
पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें बी.पी.एड. (B.P.Ed.) और बी.बी.ए. (BBA) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली, जिसमें बी.सी.ए. (BCA) पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
Kashi Vidyapith Entrance Exam 2026 : कुलपति ने किया औचक निरीक्षण
प्रवेश परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी और कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने दोनों परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और परीक्षा संचालन का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। साथ ही प्राक्टोरियल बोर्ड और उड़ाका दल लगातार निगरानी करते रहे, जिससे परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
Kashi Vidyapith Entrance Exam 2026 : पहली बार हुई बायोमैट्रिक उपस्थिति
इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में पहली बार अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। विश्वविद्यालय का मानना है कि इस व्यवस्था से फर्जी अभ्यर्थियों की संभावना पूरी तरह समाप्त होगी और प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
Kashi Vidyapith Entrance Exam 2026 : इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रहा पूर्ण प्रतिबंध
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया गया, जिससे परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।
Kashi Vidyapith Entrance Exam 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि आगामी प्रवेश प्रक्रिया भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।