PM Modi Mann Ki Baat: बारिश की एक-एक बूंद बचाने का आह्वान, वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना 135वां संस्करण

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 135वें संस्करण में जल संरक्षण, पर्यावरण बचाने और ‘कैच द रेन’ अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। वाराणसी में भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय, संसदीय जनसंपर्क कार्यालय और विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना।

PM Modi Mann Ki Baat: ‘बारिश की एक-एक बूंद बचाना है’, मन की बात में पीएम मोदी ने किया जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का आह्वान

PM Modi Mann Ki Baat: वाराणसी, 28 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण में देशवासियों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, खेल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संबोधित किया। उन्होंने वर्षा जल संचयन को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बारिश के पानी की एक-एक बूंद को बचाना समय की आवश्यकता है।

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री ने कहा कि “जलसंचय तो करना ही करना है। बारिश के पानी की एक-एक बूंद को हमें बचाना है। ‘कैच द रेन’ अभियान को किसी भी स्थिति में धीमा नहीं पड़ने देना है। आइए, हम सभी मिलकर वर्षा के हर बूंद पानी को संरक्षित करने का संकल्प लें।”

PM Modi Mann Ki Baat: देश की उपलब्धियों और सुरक्षा पर की चर्चा

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने “समुद्र से लेकर आकाश तक सुरक्षित भारत” का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा व्यवस्था और रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्व योगासन चैंपियनशिप, लोकल फॉर वोकल अभियान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते उपयोग तथा सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी द्वारा दुर्लभ पांडुलिपियों के डिजिटल संरक्षण जैसे विषयों का भी उल्लेख किया।

PM Modi Mann Ki Baat: इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं से जुड़ने की अपील की।

रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम

PM Modi Mann Ki Baat: भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और जल संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

PM Modi Mann Ki Baat: इस अवसर पर संतोष पटेल, राजेश राजभर, राकेश शर्मा, सुदामा पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी, नम्रता चौरसिया, राकेश सिंह अलगू, संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश शुक्ला, डॉ. उत्तम ओझा, प्रवीण सिंह गौतम, जय सिंह पाल, संजीव चौरसिया, नंदजी पांडेय, डॉ. अशोक राय, जयनाथ मिश्रा, अनुप जायसवाल, अमित राय, राजेश शुक्ला, विपिन सिंह, महेंद्र सिंह गौतम, कुशाग्र श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, पीयूष वर्धन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PM Modi Mann Ki Baat: सुंदरपुर और दक्षिणी विधानसभा में भी हुआ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री दिलीप पटेल ने सुंदरपुर में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। वहीं, शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के काशी विश्वनाथ मंडल अंतर्गत राजघाट वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया और प्रधानमंत्री के संदेशों को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

PM Modi Mann Ki Baat: संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में भी जुटे कार्यकर्ता

वाराणसी स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में प्रभारी शिव शरण पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

PM Modi Mann Ki Baat: इस दौरान शिवांग, कपिल त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह (पार्षद), विनीत सिंह, इंद्र बहादुर पटेल, रमाशंकर पटेल (पार्षद), अरविंद चौधरी, गौरव पांडेय, अजय श्रीवास्तव, सुमित मिश्रा, लाल बाबू मिश्र, सीमा यादव, रीना सिंह, चंद्रकला गुप्ता, सोनी शर्मा, पवन शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए जनकल्याणकारी संदेशों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *