MGKVP BSW Counselling 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 की प्रवेश काउन्सिलिंग शुरू हो गई है। बीएसडब्ल्यू सहित चार पाठ्यक्रमों में 65 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। 29 और 30 जून को प्रवेश परीक्षा एवं बायोमैट्रिक उपस्थिति होगी।
MGKVP BSW Counselling 2026 : काशी विद्यापीठ में बीएसडब्ल्यू सहित 4 पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग शुरू, 65 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश
MGKVP BSW Counselling 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश काउन्सिलिंग का शुभारंभ शनिवार से हो गया। काउन्सिलिंग के पहले दिन चार विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें कुल 65 अभ्यर्थियों ने काउन्सिलिंग कराकर ऑनलाइन शुल्क जमा किया और प्रवेश सुनिश्चित किया।
MGKVP BSW Counselling 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहले दिन बी.एससी. (टेक्सटाइल एंड हैंडलूम) की काउन्सिलिंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय, बी.एससी. इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी ऑपरेशन्स की काउन्सिलिंग पर्यटन अध्ययन संस्थान, बी.एस.डब्ल्यू. (बैचलर ऑफ सोशल वर्क) की काउन्सिलिंग समाज कार्य संकाय तथा बी.ड्रामा (थियेटर आर्ट्स) की काउन्सिलिंग ललित कला विभाग में आयोजित की गई।
MGKVP BSW Counselling 2026 : प्रवेश सेल के उप-समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि काउन्सिलिंग के दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा कर दिया। शुल्क जमा करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को काउन्सिलिंग स्थल पर ही उनका परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड भी उपलब्ध करा दिया गया, जिससे उन्हें आगे की शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि संपूर्ण प्रवेश काउन्सिलिंग प्रक्रिया कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
MGKVP BSW Counselling 2026 : प्रवेश प्रक्रिया का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
काउन्सिलिंग के दौरान प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय तथा उप-समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल और डॉ. राहुल गुप्ता ने विभिन्न काउन्सिलिंग केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा प्रवेश सेल के सदस्य डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. वरुण कुमार तथा प्रो. रमन पंत भी अलग-अलग केन्द्रों पर उपस्थित रहकर प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराते रहे।
MGKVP BSW Counselling 2026 : 29 और 30 जून को होगी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा
प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 29 एवं 30 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर समय से निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में पहली बार अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
MGKVP BSW Counselling 2026 : बी.म्यूज. की प्रायोगिक परीक्षा भी होगी
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बी.म्यूज. (बैचलर ऑफ म्यूजिक) पाठ्यक्रम में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा भी 29 एवं 30 जून को मंचकला विभाग में आयोजित की जाएगी। प्रो. कामिल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश काउन्सिलिंग से संबंधित सूचना केवल ईमेल अथवा एसएमएस के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएगी।