Ghazipur Wife Eloped with Lover : गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में पत्नी के कथित प्रेमी के साथ तीन बच्चों को लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ghazipur Wife Eloped with Lover : गाजीपुर: प्रेमी के साथ तीन बच्चों को लेकर चली गई पत्नी, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
Ghazipur Wife Eloped with Lover : गाजीपुर। जिले के सुहवल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के अपने कथित प्रेमी के साथ तीन बच्चों को लेकर घर छोड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पति ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ghazipur Wife Eloped with Lover : छह वर्षों से चल रहे थे प्रेम संबंध का आरोप
सुहवल थाना प्रभारी कमलेश कुमार के अनुसार, पीड़ित युवक ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 14 मई 2012 को गहमर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद दंपति के तीन बच्चे हुए।
पीड़ित का आरोप है कि पिछले लगभग छह वर्षों से उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
Ghazipur Wife Eloped with Lover : जेवर, कपड़े और बच्चों को लेकर हुई फरार
तहरीर के अनुसार, 20 जून को युवक रोज की तरह काम पर गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसकी पत्नी घर में रखे जेवर, कपड़े और तीनों बच्चों को लेकर कथित प्रेमी के साथ चली गई। जब वह घर लौटा तो पत्नी और बच्चे घर पर नहीं मिले।
Ghazipur Wife Eloped with Lover : ससुर पर धमकी देने का आरोप
पीड़ित का कहना है कि पत्नी के मायके पक्ष से संपर्क करने पर उसने अपने ससुर को फोन किया। आरोप है कि ससुर ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उसकी बेटी अब उसके साथ नहीं रहेगी। साथ ही दोबारा फोन करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
Ghazipur Wife Eloped with Lover : पुलिस ने दर्ज की FIR
सुहवल थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पत्नी, उसके कथित प्रेमी और अन्य नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Ghazipur Wife Eloped with Lover : फिलहाल पति की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।