Kashi Vidyapith Summer Art Workshop : काशी विद्यापीठ में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला सम्पन्न, 200 कलाकृतियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

Kashi Vidyapith Summer Art Workshop : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन हुआ। छात्र-छात्राओं की 200 कलाकृतियों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी। प्रदर्शनी 30 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

Kashi Vidyapith Summer Art Workshop : काशी विद्यापीठ में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला सम्पन्न, 200 कलाकृतियों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग एवं राजा ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर विभाग के सभागार में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई लगभग 200 कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसने कला प्रेमियों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

Kashi Vidyapith Summer Art Workshop : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस प्रकार की कला कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उनका उद्देश्य युवाओं में कला के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा प्रदेश में ललित कला को नई पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण धरोहर भी है।

Kashi Vidyapith Summer Art Workshop : 20 दिनों तक चली इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने विभिन्न कला विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें लैंडस्केप पेंटिंग, कैलीग्राफी, कंपोजिशन, मिनिएचर पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, मिक्स मीडिया और मूर्तिकला जैसी विधाएं प्रमुख रहीं। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Kashi Vidyapith Summer Art Workshop : प्रदर्शनी में जलरंगों से तैयार प्रकृति चित्र, आकर्षक पोट्रेट, मधुबनी शैली की पेंटिंग, स्टिल लाइफ, बाटिक चित्रकला, भगवान गणेश, योग, मुखौटा, कछुआ, मेंढक सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विषयों पर आधारित कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी में शामिल प्रत्येक कलाकृति विद्यार्थियों की सृजनात्मक सोच और कला के प्रति समर्पण को दर्शा रही थी।

Kashi Vidyapith Summer Art Workshop : समापन समारोह के दौरान कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि कला प्रदर्शनी 30 जून तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी, जहां कला प्रेमी विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का अवलोकन कर सकेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कला विशेषज्ञ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *