MGKVP IGNOU Admission 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। समाज कार्य, ज्योतिष, हिन्दी, दर्शन, इतिहास, संस्कृत, हिंदू स्टडीज एवं भगवत गीता सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
MGKVP IGNOU Admission 2026: काशी विद्यापीठ : इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई
MGKVP IGNOU Admission 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) परिसर में स्थापित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र में जुलाई-2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
MGKVP IGNOU Admission 2026: कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र में समाज कार्य, ज्योतिष, हिन्दी, दर्शन, इतिहास, संस्कृत, हिंदू स्टडीज तथा भगवत गीता सहित विभिन्न विषयों के प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को क्षेत्रीय केंद्र कोड 48 (वाराणसी) तथा अध्ययन केंद्र कोड 48046 (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी) का चयन करना अनिवार्य होगा।
MGKVP IGNOU Admission 2026: डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि इग्नू के पाठ्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं जो नौकरी, व्यवसाय अथवा अन्य कारणों से नियमित कक्षाओं में अध्ययन नहीं कर सकते। इग्नू द्वारा लचीली एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।
MGKVP IGNOU Admission 2026: प्रवेश प्रक्रिया अथवा पाठ्यक्रमों से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं ईमेल 48046lscrc48@ignou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
MGKVP IGNOU Admission 2026: विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण प्रवेश से वंचित न होना पड़े।