Gangotri to Gangasagar Yoga Yatra : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत आयुष मंत्रालय की ‘गंगोत्री से गंगासागर’ योग यात्रा वाराणसी पहुंची। रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु सहित बड़ी संख्या में योग साधकों और नागरिकों ने भाग लिया।
Gangotri to Gangasagar Yoga Yatra : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: ‘गंगोत्री से गंगासागर’ योग यात्रा का वाराणसी में भव्य स्वागत, रविदास घाट पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास
Gangotri to Gangasagar Yoga Yatra : वाराणसी, 17 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित विशेष जन-जागरूकता अभियान “गंगोत्री से गंगासागर” योग यात्रा बुधवार को वाराणसी पहुंची। गंगा तट स्थित रविदास घाट पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Gangotri to Gangasagar Yoga Yatra : आयुष मंत्रालय की यह विशेष योग यात्रा 13 जून 2026 को गंगोत्री से प्रारंभ हुई है और 20 जून को गंगासागर में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, वाराणसी, पटना और हुगली सहित गंगा तटवर्ती प्रमुख शहरों में योग और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वाराणसी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जहां लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
Gangotri to Gangasagar Yoga Yatra : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ रहे, जबकि आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की महानिदेशक डॉ. चित्रा बी. जी. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में दोनों अतिथियों ने योग को स्वस्थ, संतुलित और सक्रिय जीवनशैली का आधार बताते हुए नागरिकों से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक संतुलन का भी माध्यम है। आज पूरी दुनिया योग की महत्ता को स्वीकार कर रही है और भारत की यह प्राचीन परंपरा वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का संदेश दे रही है।
Gangotri to Gangasagar Yoga Yatra : इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रखी गई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वस्थ वृद्धावस्था, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और समग्र जीवनशैली में योग की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
Gangotri to Gangasagar Yoga Yatra : कार्यक्रम में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संकाय प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. शशिकांत द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Gangotri to Gangasagar Yoga Yatra : इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू’ ने योग प्रशिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक योगाभ्यास, जन-जागरूकता गतिविधियां तथा संवाद सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।
Gangotri to Gangasagar Yoga Yatra :
कार्यक्रम का संचालन आचार्य वागीश ओझा ने किया। इस अवसर पर प्रो. धनंजय पाण्डेय, एच. लूसी गेस्ट, गौरव राठी, अनिल केसरी, सुधांशु मिश्रा, वेंकटेश मिश्र, योगेश भट्ट, सत्यनारायण पाण्डेय, अभिनव शंकर पाण्डेय, अवधेश चौहान, श्वेता दुबे, यशिता शर्मा, आयुष शर्मा, प्रीति चौबे, आशीष दुबे, सुरभि यादव, आदित्य झा, आशीष पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक, योग प्रशिक्षक, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Gangotri to Gangasagar Yoga Yatra : योग यात्रा के माध्यम से वाराणसी में योग के प्रति व्यापक जन-जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ और लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।