Healthy and Balanced Lifestyle : स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता – प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

Healthy and Balanced Lifestyle : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग स्वास्थ्य मेला एवं जनकल्याण शिविर का भव्य समापन हुआ। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जोर दिया।

Healthy and Balanced Lifestyle : स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग स्वास्थ्य मेला एवं जनकल्याण शिविर का भव्य समापन

Healthy and Balanced Lifestyle : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग स्वास्थ्य मेला एवं जनकल्याण शिविर का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

Healthy and Balanced Lifestyle : उन्होंने कहा कि योग, प्राकृतिक चिकित्सा और ऊर्जा संरक्षण केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित विषय नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार स्तंभ हैं। योग मनुष्य के शरीर, मन और चेतना के बीच सामंजस्य स्थापित करता है, जबकि प्राकृतिक चिकित्सा हमें प्रकृति के साथ संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

Healthy and Balanced Lifestyle : कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास, संतुलित आहार, पर्याप्त विश्राम और प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक जीवनशैली जनित रोगों की रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से योग एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

Healthy and Balanced Lifestyle : ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर दिया विशेष बल

अपने संबोधन में कुलपति ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संसाधन सीमित हैं, इसलिए उनका विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना आज की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल, विद्युत एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में भी इसके प्रति जनचेतना विकसित करने का आह्वान किया।

Healthy and Balanced Lifestyle : उन्होंने योग, स्वास्थ्य जागरूकता, प्राकृतिक चिकित्सा एवं ऊर्जा संरक्षण से संबंधित विभिन्न काउंटरों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों और जनजागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Healthy and Balanced Lifestyle : विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

समापन अवसर पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विभिन्न विषयों पर लगाए गए जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी काउंटरों के विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Healthy and Balanced Lifestyle : चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रो. पीतांबर दास ने प्रतियोगिताओं एवं काउंटर प्रदर्शन के विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने नवाचार, विषय की गहन समझ और जनजागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

Healthy and Balanced Lifestyle : प्रतियोगिता में यौगिक आहार-विहार प्रदर्शन टीम (मधु आर्या, उषा कुमारी, शुभा शर्मा, कुमारी सोनी सैनी, दीपक सोनकर, विकास पटेल एवं सोनम त्रिपाठी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ध्यान प्रदर्शन टीम (आदित्य कुमार, खुशी, नागेंद्र यादव एवं नागेंद्र कुमार यादव) द्वितीय स्थान पर रही। योग चिकित्सा परामर्श टीम (दिशा सिंह, श्रीधर सिंह, प्रज्ञा, तृप्ति मौर्या, आरती, शिखा सिंह एवं मधु चौरसिया) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Healthy and Balanced Lifestyle : अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन एवं तीन दिवसीय आयोजन का विस्तृत प्रतिवेदन दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. नंदिनी सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अम्बरीश राय ने किया।

Healthy and Balanced Lifestyle : समापन समारोह में डॉ. दिनेशचंद्र शुक्ल, डॉ. अमरेंद्र, डॉ. सतीश, डॉ. गणेश, डॉ. कविता, डॉ. सुनीता, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका, डॉ. चंद्रमणि सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय योग स्वास्थ्य मेला एवं जनकल्याण शिविर ने विद्यार्थियों एवं आमजन में योग, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *