MGKVP Admission 2026: काशी विद्यापीठ में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 57 प्रवेश, LLB मौखिक परीक्षा 13-14 अगस्त को

MGKVP Admission 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दूसरे दिन 57 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं एलएलबी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षाएं 13 और 14 अगस्त को आयोजित होंगी। जानें पूरी जानकारी।

MGKVP Admission 2026: काशी विद्यापीठ में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दूसरे दिन 57 छात्रों ने लिया प्रवेश, एलएलबी मौखिक परीक्षा 13 व 14 अगस्त को

MGKVP Admission 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश अभियान के तहत डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग प्रक्रिया लगातार जारी है। बुधवार को काउन्सिलिंग के दूसरे दिन विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 57 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक प्रवेश लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए काउन्सिलिंग स्थल पर ही विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

MGKVP Admission 2026: प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा किया, उन्हें काउन्सिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र (आईडी कार्ड) तथा लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध करा दिए गए। इससे विद्यार्थियों को अलग से विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े और प्रवेश प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक रही। उन्होंने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एवं फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग 6 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

MGKVP Admission 2026: विश्वविद्यालय की ओर से जिन अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से काउन्सिलिंग लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 10:30 बजे ‘गेट पास’ के साथ काउन्सिलिंग स्थल पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी एक-एक फोटोप्रति, स्वयं की चार पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो तथा आरक्षण श्रेणी से संबंधित अद्यतन प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

MGKVP Admission 2026: प्रो. कामिल ने अभ्यर्थियों से अपील की कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी नई सूचना के लिए वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। प्रवेश काउन्सिलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर वेबसाइट पर प्रकाशित की जा रही हैं।

MGKVP Admission 2026: काउन्सिलिंग के दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, डिप्लोमा स्तरीय काउन्सिलिंग संयोजक डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, संदीप कुमार, परशुराम तथा संजय कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

MGKVP Admission 2026: 13 और 14 अगस्त को होगी एलएलबी की मौखिक परीक्षा

इधर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि विभाग ने एलएलबी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षाओं (वाइवा-वोसे) का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

MGKVP Admission 2026: विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 13 अगस्त तथा द्वितीय सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 14 अगस्त को आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं पूर्वाह्न 11 बजे से विधि विभाग में संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विद्यार्थियों के लिए असाइनमेंट फाइल एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पुस्तिका (Practical Training Booklet) के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। 

MGKVP Admission 2026: यदि कोई छात्र-छात्रा निर्धारित दस्तावेजों के बिना परीक्षा में पहुंचता है तो उसकी मौखिक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *