Rahul Gandhi BJP Protest : राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर वाराणसी में बीजेपी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने राहुल गांधी को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए बीएचयू में इलाज का पर्चा कटवाया।

Rahul Gandhi BJP Protest : मोदी गद्दार नहीं, राहुल गांधी मानसिक बीमार हैं – अशोक पाण्डेय
Rahul Gandhi BJP Protest : भाजपाइयों ने मानसिक चिकित्सालय बीएचयू में राहुल गांधी के नाम का पर्चा कटवाया
मालवीय जी ने भिक्षाटन कर बीएचयू बनवाया, हम भिक्षाटन करके राहुल गांधी का उसी बीएचयू में इलाज कराएंगे – अशोक पाण्डेय

Rahul Gandhi BJP Protest : वाराणसी, 26 मई। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा रायबरेली में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वाराणसी में जोरदार प्रदर्शन किया।
Rahul Gandhi BJP Protest : अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी पर आयोजित विरोध कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें कई देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी शामिल हैं। ऐसे लोकप्रिय और वैश्विक स्तर पर सम्मानित नेता को गद्दार कहना राहुल गांधी की मानसिक स्थिति को दर्शाता है।
Rahul Gandhi BJP Protest : अशोक पाण्डेय ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी कहते हैं कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं, जबकि देश की जनता कहती है कि राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार हैं।”
Rahul Gandhi BJP Protest : बीजेपी नेताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए सर सुंदरलाल चिकित्सालय, बीएचयू के मानसिक रोग विभाग में राहुल गांधी के नाम से इलाज का पर्चा भी कटवाया। भाजपाइयों का कहना था कि राहुल गांधी को मानसिक उपचार की आवश्यकता है और इसी उद्देश्य से उनका पर्चा बनवाया गया है।
Rahul Gandhi BJP Protest : इस दौरान अशोक पाण्डेय ने महामना मदन मोहन मालवीय का उल्लेख करते हुए कहा कि मालवीय जी ने भिक्षाटन करके बीएचयू की स्थापना कराई थी, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भाजपाई भिक्षाटन कर राहुल गांधी का इलाज उसी बीएचयू में कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेतृत्व पर देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करने का आरोप लगाया।
Rahul Gandhi BJP Protest : इस अवसर पर अनुराग शर्मा, अजय सिंह मुन्ना, शैलेन्द्र मिश्रा, राकेश विंद, सुनील मिश्र, समीर माथुर, दिनेश मिश्रा, विकास मिश्रा, मनोज सिंह, डब्बी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।