Kashi Vidyapith Career Counselling Program : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वावधान में वाराणसी के डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को रोजगार, व्यक्तित्व विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Kashi Vidyapith Career Counselling Program : काशी विद्यापीठ – एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
Kashi Vidyapith Career Counselling Program : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गोसाईपुर मोहांव, वाराणसी में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और व्यक्तित्व विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।

Kashi Vidyapith Career Counselling Program : कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्रार्थना मिश्रा ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि बेहतर संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और समय प्रबंधन भी सफलता के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी।
Kashi Vidyapith Career Counselling Program : डॉ. प्रार्थना मिश्रा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान सही रणनीति अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कैरियर से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।

Kashi Vidyapith Career Counselling Program : कार्यक्रम प्रभारी मदनलाल ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए सही कैरियर मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक हो गया है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सही दिशा देने के साथ-साथ उनके भविष्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Kashi Vidyapith Career Counselling Program : महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और कैरियर संबंधी जानकारी मिलना भी जरूरी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह, प्रशासक संजीव कुमार सिंह, संजय कुमार उपाध्याय, राजेंद्र पटेल, विशाल गुप्ता सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।