UP College Uniform Rule: उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में अब यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डिजिटल शिक्षा, शिकायत समितियों और वोकेशनल कोर्स शुरू करने पर भी जोर दिया गया है।

UP College Uniform Rule: लखनऊ। Anandiben Patel ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में छात्रों के लिए यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य किया जाएगा। राज्यपाल ने कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश देते हुए कहा है कि विद्यार्थियों को अनुशासन और समानता की भावना के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
UP College Uniform Rule: यह निर्णय Jananayak Chandrashekhar University से संबद्ध महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। अब तक प्रदेश के अधिकांश कॉलेजों में छात्र-छात्राएं अपनी पसंद के कपड़े पहनकर आते थे, जबकि कुछ महिला कॉलेजों और प्रोफेशनल कोर्सों में ही ड्रेस कोड लागू था। नए निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में एक समान व्यवस्था लागू किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

UP College Uniform Rule: कॉलेजों में बढ़ेगा अनुशासन
राज्यपाल ने कहा कि यूनिफॉर्म लागू होने से कॉलेज परिसरों में अनुशासन मजबूत होगा और विद्यार्थियों के बीच समानता का भाव विकसित होगा। माना जा रहा है कि इस फैसले से कॉलेजों में बाहरी लोगों की पहचान करना भी आसान होगा और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनेगी। उच्च शिक्षा विभाग अब इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर सकता है, जिसमें यूनिफॉर्म का रंग, डिजाइन और नियम तय किए जाएंगे। अलग-अलग विश्वविद्यालय अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ड्रेस कोड निर्धारित कर सकेंगे।
UP College Uniform Rule: शिक्षकों को भी दी सख्त हिदायत

बैठक के दौरान राज्यपाल ने शिक्षकों को भी अपने पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी। University of Lucknow के जूलॉजी विभाग से जुड़े एक शिक्षक पर छात्रा को परेशान करने और पेपर लीक के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक ऐसा कोई कार्य न करें जिससे उनकी छवि और संस्थान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में विशेष शिकायत समितियां गठित करने के निर्देश भी दिए। इन समितियों में छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे बिना डर अपनी समस्याएं और शिकायतें सामने रख सकें।
UP College Uniform Rule: डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में किताबों का डिजिटलीकरण किया जाए और डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक उपयोग हो ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शॉर्ट टर्म वोकेशनल कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए। इन कोर्सों में जीएसटी एवं अकाउंटेंसी, ब्यूटीशियन, मेहंदी डिजाइनिंग, बिंदी निर्माण और मिलेट आधारित खाद्य उत्पादों से जुड़े प्रशिक्षण शामिल किए जा सकते हैं।
UP College Uniform Rule: छात्रों को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
विशेषज्ञों का मानना है कि नए वोकेशनल कोर्स छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल भी प्रदान करेंगे। इससे युवाओं को नौकरी के साथ स्वरोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे। राज्यपाल के इस फैसले को प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।